राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी भी टला नहीं है। यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हालांकि, नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन यमुना के निचले इलाकों में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। यमुना के जलस्तर में वृद्धि से दिल्ली के कई इलाके अभी भी डूबे हुए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी से सटी दिल्ली की कॉलोनियों में पानी भर गया है।
सिविल लाइंस, मोनेस्ट्री मार्केट, बुराड़ी, गीता कॉलोनी, कालिंदी कुंज और ISBT कश्मीरी गेट समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी भर गया है। निगम बोध घाट तो पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुका है।
रविवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
हथिनी कुंड बैराज से 51,857 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 73,280 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,48,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के डिस्चार्ज में कमी और जलस्तर में गिरावट के कारण बाढ़ का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है।
प्रशासन ने यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मयूर विहार में राहत कैंप स्थापित किए हैं। राहत और बचाव टीमें अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा चुकी हैं।
बाढ़ का पानी मयूर विहार तक पहुंच गया है। बदरपुर, ट्रांस-यमुना क्षेत्र, खासकर मयूर विहार फेज-1, यमुना बाजार और नजफगढ़ क्षेत्र के झरोड़ा कलां गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहीं, वासुदेव घाट और गीता कॉलोनी के शमशान घाट के सभी प्लेटफॉर्म्स जलमग्न हो चुके हैं।
यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने पुराने रेलवे पुल पर यातायात और आम जनता की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। स्थानीय निवासियों और प्रशासन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और यमुना के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचें। सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
#WATCH | दिल्ली: लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
ड्रोन वीडियो लोहा पुल से है। pic.twitter.com/SCoN8oA8pd
एशिया कप 2025: दुबई में टीम इंडिया का गहन अभ्यास!
संसद परिसर में चौंकाने वाली तस्वीर: पीएम मोदी सांसदों संग आखिरी कतार में!
800 ड्रोन और 13 मिसाइलें: रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, कैबिनेट बिल्डिंग निशाना
मगरमच्छ और अजगर की खूनी जंग: कौन जीता, किसकी हुई हार? वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
बेंगलुरु में सनरूफ हादसा: सिर बाहर निकालने पर खतरनाक टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
टोटी चोर कहने पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को भेजा मानहानि नोटिस
तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप: भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण, मिक्स्ड टीम को रजत
बॉस संग रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद एस्ट्रोनॉमर की पूर्व HR हेड ने दी तलाक की अर्जी!
थरूर की चेतावनी: ट्रंप की मीठी बातों में ना भूलें 50% टैरिफ!
हाथी ने बचाई डूबते हिरण की जान, वायरल वीडियो ने जीता दिल