पोलार्ड का तूफानी बल्ला, 17 गेंदों में जड़ी CPL की सबसे तेज फिफ्टी
News Image

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के सदस्य पोलार्ड ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली।

6 सितंबर को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में उन्होंने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पोलार्ड छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

38 वर्षीय पोलार्ड ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सीपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है।

यह ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। इससे पहले इविन लुईस और डेविड मिलर भी 17-17 गेंदों में फिफ्टी बना चुके हैं।

सीपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल (14 गेंदों में) के नाम दर्ज है, जिसके बाद जेपी डुमिनी (15 गेंदों में) आते हैं।

पोलार्ड ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंदों पर खूब रन बटोरे। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए और फिर पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा।

पोलार्ड ने सीपीएल के मौजूदा सीजन में यह तीसरा अर्धशतक लगाया है।

इससे पहले, 1 सितंबर को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 65 रन बनाए थे, जबकि 23 अगस्त को सेंट लूसिया किंग्स के विरुद्ध 29 गेंदों में 65 रन बनाए थे।

हालांकि, पोलार्ड की शानदार पारी के बावजूद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 167/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद भी तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने एक गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। शाई होप ने 46 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। शिमरोन हेटमायर ने 30 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। ड्वेन प्रिटोरियस ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। गुडाकेश मोती ने विजयी रन बनाए और वे 6 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पंजाब में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी मलेशिया में! AAP ने साधा निशाना

Story 1

मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी: कांग्रेस ने बताया लोगों का अपमान , शिवसेना ने उठाया सवाल

Story 1

संजू सैमसन का एशिया कप में खेलना मुश्किल, जितेश शर्मा को मिल सकती है पहली पसंद!

Story 1

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद: ट्रंप से मिले जेसन मिलर, क्या है उनकी भूमिका?

Story 1

क्या बिग बॉस 19 में सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज?

Story 1

2 सेकंड का खौफ: सनरूफ से सिर निकाला, बैरियर से टकराया बच्चा!

Story 1

पोलार्ड का तूफानी बल्ला, 17 गेंदों में जड़ी CPL की सबसे तेज फिफ्टी

Story 1

रांची में गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 युवतियों सहित 11 गिरफ्तार

Story 1

हॉकी में भारत का दबदबा: एशिया कप जीता, वर्ल्ड कप में जगह पक्की!

Story 1

हम रसखान के दोहे गाते हैं, कलाम को भी सलूट करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री का हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर बड़ा बयान