भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के बीच, अमेरिकी राजनीति में प्रभावशाली लॉबिस्ट और डोनाल्ड ट्रंप के पुराने सहयोगी जेसन मिलर चर्चा में हैं। हाल ही में मिलर ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की है।
यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मिलर को कुछ महीने पहले ही भारत सरकार ने अमेरिकी प्रशासन में भारत की कूटनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए नियुक्त किया था।
सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार, जेसन मिलर एक पंजीकृत विदेशी एजेंट हैं जो भारतीय हितों का समर्थन करते हैं। अप्रैल 2024 में, भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से उनकी लॉबिंग फर्म, SHW Partners LLC को नियुक्त किया।
समझौते के तहत, भारत हर महीने लगभग 1.5 लाख डॉलर (लगभग 1.25 करोड़ रुपये) फीस दे रहा है। यह अनुबंध एक साल का है, जिसकी कुल कीमत 1.8 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है। फर्म की जिम्मेदारी अमेरिकी प्रशासन, कांग्रेस, थिंक टैंक और अन्य संस्थानों के साथ भारत से जुड़े मुद्दों पर रणनीतिक सलाह देना और सरकारी संबंधों को मजबूत करना है।
जेसन मिलर का डोनाल्ड ट्रंप से गहरा संबंध है। वे 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मुख्य मीडिया प्रवक्ता थे। ट्रंप प्रशासन में उन्हें व्हाइट हाउस का कम्युनिकेशंस डायरेक्टर बनाया जाना था, लेकिन निजी विवादों और आरोपों के कारण वे इस पद तक नहीं पहुंच सके। हालांकि, विवादों के बावजूद मिलर ट्रंप के करीबी सलाहकार बने रहे और 2020 और 2024 दोनों चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभाई।
मिलर ने एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वाशिंगटन में उनका सप्ताह शानदार रहा और सबसे खास पल था राष्ट्रपति को काम करते हुए देखना।
इस मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ रहा है। दोनों देश टैरिफ, आयात-निर्यात और आर्थिक नीतियों पर फिर से उलझ रहे हैं। ऐसे में, ट्रंप के करीबी सहयोगी की भारत से जुड़ी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
Fantastic week in Washington with so many friends being in town, topped off of course by having the opportunity to stop in and see our President in-action!
— Jason Miller (@JasonMiller) September 6, 2025
Keep up the great work, @POTUS @realDonaldTrump! pic.twitter.com/G28hsKTUgd
क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!
पंड्या के नए हेयरस्टाइल का धमाल: एशिया कप से पहले दिखा स्टाइलिश अंदाज़!
मेरे बप्पा को मत ले जाओ! विसर्जन पर बिलख-बिलख कर रोई नन्ही बच्ची
सिकंदर रजा का धमाका: कोहली और सूर्यकुमार का रिकॉर्ड ध्वस्त!
भूकंप के मलबे में दबी महिलाएं, तालिबानी सोच बनी जानलेवा!
बिहार की धूल से भागे राहुल गांधी? मलेशिया दौरे पर बीजेपी का तंज
कीव में मंत्रियों के घरों पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला, चारों ओर दहशत
बेंगलुरु में सनरूफ हादसा: सिर बाहर निकालने पर खतरनाक टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बादल फटने से मची भारी तबाही, घरों में घुसा पानी, गाड़ियां दबीं मलबे में
क्या भारत के प्रति डोनाल्ड ट्रंप का बदला रवैया महज एक चाल है? एक्सपर्ट का खुलासा