सिकंदर रजा का धमाका: कोहली और सूर्यकुमार का रिकॉर्ड ध्वस्त!
News Image

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें सिर्फ 80 रनों पर ढेर कर दिया। इस जीत में जिम्बाब्वे के कप्तान और ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए इतिहास रच दिया।

हरारे में खेले गए इस मुकाबले में रजा ने 4 ओवर में केवल 11 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का खिताब अपने नाम किया। यह उनके टी20 करियर का 17वां POTM अवॉर्ड है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही रजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वे फुल मेंबर टीमों के खिलाड़ियों में टी20I में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने 2010 से 2024 तक भारत के लिए 125 टी20I मैच खेले और 16 बार POTM अवॉर्ड जीता। सूर्यकुमार यादव ने भी अब तक खेले गए 83 टी20I में 16 POTM अवॉर्ड जीते हैं।

कुल मिलाकर, टी20आई में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में रजा अब केवल मलेशिया के विरांदीप सिंह से पीछे हैं, जिनके नाम 22 अवॉर्ड हैं।

मैच की बात करें तो, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और सिर्फ 17.4 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका का ये स्कोर टी20आई में उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है।

श्रीलंका के 7 बल्लेबाज 10 से कम के स्कोर पर आउट हो गए। कामिल मिशारा ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए, जबकि कप्तान चरित असलंका ने 18 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के लिए रजा के अलावा ब्रैड इवांस ने भी 3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट चटकाए।

छोटे से लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट (19), मारुमानी (17), रयान बर्ल (20*) और ताशिंगा मुसेकिवा (21*) की बदौलत 14.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली का पंजाब के साथ कंधा से कंधा: बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की सहायता

Story 1

बैंक में काम से प्रधानमंत्री तक: इशिबा शिगेरू का अप्रत्याशित सफर

Story 1

अनंत अंबानी ने लगाए गणपति बप्पा के जयकारे, मुंबई में लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा में हुए शामिल!

Story 1

कीव में मंत्रियों के घरों पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला, चारों ओर दहशत

Story 1

अखिलेश का दांव उल्टा? अवस्थी पर निशाना, यूपी में ब्राह्मण नाराज, बीजेपी को मिला PDA का तोड़?

Story 1

बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए दिल्ली सरकार का सहारा, 5 करोड़ की मदद का ऐलान

Story 1

राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए थी - संबित पात्रा का तीखा हमला

Story 1

हाइड्रोजन बम बोलकर बीड़ी बम छोड़ा : हजरतबल दरगाह विवाद पर कांग्रेस पर गरजे गिरिराज सिंह

Story 1

विराट-रोहित का जलवा इसी महीने, Australia A के खिलाफ दिखेंगे मैदान पर!

Story 1

मारेगा, मारेगा, मारेगा... नशे में धुत युवक ने यूपी रोडवेज की बस चुराई, यात्रियों में मची चीख पुकार