दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण निचले इलाकों को खाली कराया गया है। खबरें हैं कि 5 सितंबर से जलस्तर घट रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।
इस बीच, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक मल्टी-लेन सड़क पर बड़ी संख्या में लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यमुना में आई बाढ़ से दिल्ली के लोग भाग रहे हैं। वीडियो में बाढ़ के कई दृश्य भी दिखाए गए हैं।
लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। भागती भीड़ का यह वीडियो दिल्ली का नहीं है, बल्कि केन्या में हुए एक विरोध प्रदर्शन का है। इसके अलावा, बाढ़ की क्लिप्स का भी दिल्ली से कोई संबंध नहीं है।
वीडियो को गूगल लैंस से सर्च करने पर यह 7 जुलाई को एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो पुराना है और दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से इसका कोई संबंध नहीं है।
यूट्यूब वीडियो में एक टिकटॉक आईडी का वॉटरमार्क @isaac_izo है। इस क्लू की मदद से पता चला कि टिकटॉक पर इस वीडियो को 26 जून को शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि यह किसी विरोध प्रदर्शन का वीडियो है। कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा है कि यह केन्या के जूजा का वीडियो है।
25 जून की कई वीडियो रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें बताया गया है कि जूजा में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। सोशल मीडिया पर भी जूजा का बताकर प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो वाली जगह को गूगल स्ट्रीट व्यू पर ढूंढने की कोशिश की गई, और वह मल्टी-लेन सड़क मिल गई जहां वीडियो में लोग भागते हुए दिख रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वीडियो केन्या का है।
दरअसल, उस समय केन्या में बड़े स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे, जिसे जेनजी (Gen Z) प्रोटेस्ट नाम दिया गया था। प्रदर्शन की शुरुआत 2024 में हुई थी जब केन्या सरकार एक फाइनेंस बिल लाई थी। इस बिल में टैक्स में बढ़ोतरी की बात कही गई थी, जिससे जनता नाराज हो गई थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से झड़प में कई प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई थी।
एक साल बाद फिर से केन्या में प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जब एक टीचर और ब्लॉगर की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उनकी मौत ने इस प्रदर्शन को भड़का दिया था और केन्या की राजधानी नैरोबी में हिंसा फैल गई थी।
इसके अलावा, वायरल वीडियो में बाढ़ के जो क्लिप्स दिखाए गए हैं वो भी महीनों पुराने हैं। एक भी क्लिप का इस साल यमुना में बढ़े जलस्तर से कोई लेना-देना नहीं है।
Juja Police Station under Siege#siríNiNumbers pic.twitter.com/uuiGLu2N2j
— DP 🇰🇪 (@DanChepta) June 25, 2025
अखिलेश का दांव उल्टा? अवस्थी पर निशाना, यूपी में ब्राह्मण नाराज, बीजेपी को मिला PDA का तोड़?
दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार! यमुना खतरे के निशान से ऊपर, शहरी इलाकों में हाहाकार!
मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा : TMC नेता ने BJP विधायक को दी धमकी
मारेगा, मारेगा, मारेगा... नशे में धुत युवक ने यूपी रोडवेज की बस चुराई, यात्रियों में मची चीख पुकार
फिल्म देख चीखा शख्स, पादरी ने दिया जल! द कॉन्ज्यूरिंग को लेकर खौफ का माहौल
जान दे दूंगी पर... मोबाइल टावर पर चढ़कर बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा!
लापरवाही का नतीजा: बिना देखे दरवाजा खोला, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार!
पंजाब बाढ़: प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अमृतसर पहुंचे सोनू सूद, आवास निर्माण का संकल्प
GST 2.0: आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? वेबसाइट पर जानिए बचत का गणित!
ट्रंप का रोडमैप: भारत के खिलाफ ट्रैप ? दोस्ती या दुश्मनी, अमेरिकी राष्ट्रपति के मन में क्या है?