कनाडा में नस्लीय भेदभाव का एक नया मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस का कारण बन गया है।
यह घटना तब हुई जब टोरंटो ट्रांजिट कमीशन (TTC) के एक भारतीय मूल के सुपरवाइजर के साथ एक व्यक्ति बुरा व्यवहार कर रहा था। वह शख्स लगातार सुपरवाइजर का वीडियो बना रहा था और नस्लीय टिप्पणियां कर रहा था।
तभी, एक श्वेत महिला ने हस्तक्षेप किया और सख्त लहजे में उस व्यक्ति से कहा, वह अपना काम कर रहा है, तुम उसका वीडियो मत बनाओ। तुरंत यहां से हट जाओ।
दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति ने बहस करते हुए कहा कि यह एक स्वतंत्र देश है और वह किसी का भी वीडियो बना सकता है। इस पर महिला ने पलटकर कहा कि आजादी का मतलब दूसरों को परेशान करना नहीं है।
बहस के दौरान, महिला ने यह भी बताया कि उसका बॉयफ्रेंड भारतीय है और वह किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे ही साहसिक कदम नस्लवाद को चुनौती दे सकते हैं।
भारतीय मूल के कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें कनाडा में पढ़ाई और नौकरी के दौरान अक्सर नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
वीडियो में TTC सुपरवाइजर बार-बार महिला को शांत करने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है, लेकिन महिला लगातार उसका बचाव करती रहती है।
सोशल मीडिया पर इसे कनाडा की सामाजिक वास्तविकता को दर्शाने वाली घटना बताया जा रहा है।
यह घटना खालिस्तानी समूहों के भारत विरोधी प्रदर्शनों के बाद उठी बहस को और तेज करती है। इन प्रदर्शनों में खुले तौर पर भारतीय समुदाय और राजनयिकों को निशाना बनाया गया था।
TTC का यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या कनाडा भारतीयों के लिए सुरक्षित और निष्पक्ष जगह है। कनाडा में यह कोई पहला मामला नहीं है, यहां आए दिन भारत विरोधी प्रदर्शन होते रहते हैं, जिनके पीछे कट्टर खालिस्तानी समूहों का हाथ होता है।
A brazen white racist picks on an Indian man—only to get shut down spectacularly by a fearless white woman who steps in like a boss.
— Bahar k Kalesh (@baharkkalesh) September 3, 2025
With icy calm and zero tolerance, she blocks the harasser, telling him to back off, dropping the unforgettable line: “My boyfriend is Indian.” pic.twitter.com/xFOwuvxmeB
NFS: कांग्रेस का मोदी सरकार पर नया हमला, क्या है ये NFS का खेल?
श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में बवाल: मार्बल पर अशोक स्तंभ तोड़ने पर हंगामा
ट्रम्प के मंत्री ने दी धमकी: भारत माफी मांगे, रूसी तेल बंद करे, ब्रिक्स छोड़े!
इमरान खान की बहन पर किसने फेंके अंडे! पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल
महिला वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मोलिनक्स और वेयरहैम की वापसी!
बी से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है! बिहार पर केरल कांग्रेस के ट्वीट से मचा बवाल
शिक्षक दिवस पर योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा: शिक्षकों को मिलेगा कैशलैस इलाज
24 घंटे में 6 बार डोली अफगानिस्तान की धरती, दहशत में लोग
दिखा दिया आईना: द बंगाल फाइल्स देख लोगों के रोंगटे खड़े, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
काला कानून वापस लो: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस