द बंगाल फाइल्स , भारी विवादों के बीच 5 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरी। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता तब से ही थी जबसे इसकी चर्चा शुरू हुई थी। रिलीज के बाद, पहले शो को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की।
विनोद लायन नम के यूजर ने लिखा कि द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आईना है। यह आईना दिखाता है कि बंगाल के अतीत को संयोग से नहीं, बल्कि साजिश के तहत दफन किया गया था।
रतन शरद नाम के यूजर ने लिखा, #TheBengalFiles का पहला भाग देखा। बेहद रोमांचक और विचलित करने वाला है। आपको महसूस होगा कि आज का बंगाल नहीं बदला है।
रोहित जायसवाल ने फिल्म को दिल दहला देने वाला सिनेमाई अनुभव बताया, जो डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को तीव्रता से दिखाता है।
रवि चौधरी नाम के यूजर ने लिखा कि यह फिल्म एक ऐसा दिल दहला देने वाला अनुभव है जो रूह को झकझोर देगा। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की कहानी, रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स और कलाकारों के दमदार अभिनय की सराहना की।
मिलन राज सिंह ने फिल्म को अविश्वसनीय और दिल को छू लेने वाली बताया। उन्होंने सिमरत कौर के अभिनय को लाजवाब कहा।
एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि 16 अगस्त 1946 को हुए डायरेक्ट एक्शन डे का हैरान करने वाला सच है।
एक अन्य यूजर ने फिल्म को रोंगटे खड़े कर देने वाला और अनदेखा किया गया सच बताया।
द बंगाल फाइल्स को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, दर्शन कुमार सहित कई कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। यह अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का अंतिम भाग है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं।
Watched first half of #TheBengalFiles. Intense, disturbing. You feel ironical that #DirectAction & #KashmirExodus, Bengal of today, nothing has changed. We avoid looking at bitter truth but dare not face it. But truth we must face. That s it. Go watch & learn what was hidden… pic.twitter.com/fZdoWJEabS
— Ratan Sharda 🇮🇳 रतन शारदा (@RatanSharda55) September 4, 2025
इंग्लैंड में 27 साल का सूखा खत्म! साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बना हीरो
राष्ट्रपति मुर्मू आज दिल्ली में करेंगे प्रदेश के दो शिक्षकों का सम्मान!
क्या चीन ने सचमुच नदी में उतारी AI रोबोटिक मछली?
जंगल में जय-वीरू ! दो शेर बने गहरे दोस्त, वीडियो वायरल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, तबीयत बिगड़ी
देश में पहली टेस्ला कार: महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक बने पहले ग्राहक!
दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट! 27 राज्यों में अगले 6 दिनों तक बरसेंगे बादल
एशिया कप से पहले हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला लुक वायरल, पहली नज़र में पहचानना मुश्किल!
बिहार में सियासी घमासान: RJD का BJP पर हमला, मोदी के जन्मदिन पर BJP की तैयारी!
अनुपम खेर ने की द बंगाल फाइल्स देखने की अपील, फिल्मकारों को दी बधाई