दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट! 27 राज्यों में अगले 6 दिनों तक बरसेंगे बादल
News Image

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अगले तीन दिनों तक गरज और चमक के साथ बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

पूरे देश में मानसून सक्रिय है और 27 राज्यों में अगले छह दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर (RWFC) के अनुसार, दिल्ली में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 6-7 और 9 सितंबर को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि 8-10 और 11 सितंबर को बादल छाए रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में बदल जाएगा। अरब सागर और गुजरात तट पर ऊपरी हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। 6-7 और 8 सितंबर को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ में अलग-अलग जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में, 7 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। 6 और 8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड में, 8 और ​​9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में, 8 से 10 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 10 सितंबर को पंजाब में, 10 और 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 7 और 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में, 7 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी अगले 6 दिन अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, अगले 6 दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में, 9 और 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 दिन अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 7-10 और 11 सितंबर को असम और मेघालय में, 7 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 7 से 9 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिन कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 सितंबर को तमिलनाडु में, 8-9 और 10 सितंबर को केरल और माहे में बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या तुममें इतनी हिम्मत है? लेडी IPS अफसर और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की फोन पर तीखी बहस, वीडियो वायरल

Story 1

इमरान खान की बहन पर किसने फेंके अंडे! पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल

Story 1

द बीस्ट ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी का ऐलान, जॉन सीना की मचेगी खलबली!

Story 1

शिक्षक दिवस पर नन्हे छात्र ने यूट्यूब, गूगल और चैटजीपीटी को किया विश, वीडियो वायरल

Story 1

क्या ब से बीड़ी, ब से बिहार? केरल कांग्रेस के ट्वीट से मचा सियासी बवाल

Story 1

बीड़ी वाले ट्वीट पर चिराग पासवान का पलटवार, कांग्रेस को लगेगी मिर्ची !

Story 1

अभिजीत मजुमदार की हालत नाजुक, कोमा में पहुंचे, AIIMS में आईसीयू में भर्ती

Story 1

IPS अधिकारी को डांटने पर अजित पवार की सफाई: मेरा उद्देश्य हस्तक्षेप करना नहीं था

Story 1

वनडे में इंग्लैंड का हाल बेहाल, श्रीलंका शीर्ष पर, भारत का स्थान जानिए

Story 1

टोटी चोरी बयान पर माफी मांगें केतकी सिंह, भेजा गया कानूनी नोटिस!