केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केरल कांग्रेस के बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार... वाले ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस ट्वीट को कांग्रेस पार्टी की सोच का हिस्सा बताया है.
चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने कांग्रेस पर बिहारियों के खिलाफ सोच रखने का आरोप लगाया. पासवान ने कहा कि बीड़ी से बिहारियों की तुलना करना उनका सबसे बड़ा अपमान है. उन्होंने कांग्रेस से इस बात का जवाब मांगा कि वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए भाषा की मर्यादा को किस हद तक गिराएंगे.
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर बांटो और शासन करो की राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राज्य में जाकर दूसरे राज्य को गाली देती है.
सांसद राजेश वर्मा ने भी इस विवाद पर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिहार को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और फिर बिहारियों को गालियां दीं. वर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में मंच से बिहारियों का अपमान किया जाता है.
राजेश वर्मा ने राहुल गांधी द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गलती से सरकार बना लेती है तो बिहार में 90 का दशक दोहराया जाएगा.
#WATCH दिल्ली: केरल कांग्रेस के बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार... ट्वीट(जो अब डिलीट हो गया है) पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ये केरल कांग्रेस की ही सोच नहीं है ये कांग्रेस पार्टी की ही सोच है। इन्होंने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके… pic.twitter.com/JKAeQ8fqYb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
गणेश पंडाल में नवनीत राणा का अनोखा अंदाज, जमकर बजाया ढोल!
साहिबाबाद मंडी में रिश्वतखोरी का खुलासा: मंडी सचिव का 50 हजार घूस लेते वीडियो वायरल!
दिखा दिया आईना: द बंगाल फाइल्स देख लोगों के रोंगटे खड़े, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
द बंगाल फाइल्स : मुंबई में पहला शो रद्द, दर्शक भड़के!
टेस्ला की भारत में धमाकेदार एंट्री! पहली कार महाराष्ट्र के मंत्री को सौंपी
बीड़ी और बिहार से उठा बवंडर, कांग्रेस और करप्शन तक पहुंची बात!
आपका PF अकाउंट निष्क्रिय तो नहीं? ब्याज पाने के लिए करें ये ज़रूरी काम
बाइडेन के माथे पर दिखा निशान, डॉक्टर ने बताई स्किन कैंसर सर्जरी की वजह
11 किलोमीटर तैरकर, अंधेरी रात में मौत को हराया!
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, कैबिनेट बैठक स्थगित!