पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्हें रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले, उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई थी।
इस बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति के चलते राहत कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा होनी थी।
अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री के काफिले की कई गाड़ियां खड़ी हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर और मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वे पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने गए थे।
मुख्यमंत्री मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। फोर्टिस अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है।
वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
पहले मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में सुरक्षा के साथ जरूरी इंतजाम किए गए, जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया।
*#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann admitted to hospital after he complained of illness
— ANI (@ANI) September 5, 2025
Visuals from Fortis Hospital, Mohali pic.twitter.com/xjpje72Bjy
धोनी के खिलाफ ज्यूरी बैठानी चाहिए : इरफान पठान के हुक्का वाले बयान पर योगराज सिंह का समर्थन
बिहार पर विवादित ट्वीट: केरल कांग्रेस ने बीड़ी से की तुलना, मचा बवाल
महिला IPS से विवाद पर अजित पवार की सफाई: कानून का शासन सबसे ऊपर
बिल्लियों के लिए भूमिगत स्टेशन! 4 महीने में बना, देखकर दंग रह जाएंगे
11 किलोमीटर तैरकर, अंधेरी रात में मौत को हराया!
टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, 27 साल बाद अफ्रीका ने इंग्लैंड को घर में हराया!
यमुना में दिल्ली डूबी होने का दावा गलत, स्थिति नियंत्रण में: मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली बीजेपी का पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने का ऐलान
हजरतबल दरगाह में बवाल: ईद-ए-मिलाद पर अशोक स्तंभ तोड़ा!
इतना डेरिंग हुआ है क्या? - डिप्टी सीएम अजित पवार और महिला IPS अफसर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल