दिल्ली बीजेपी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पार्टी ने बाढ़ राहत सामग्री भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचीं, जहां दिल्ली और पंजाब में आई बाढ़ पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 6 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यह आयोजन बीजेपी कार्यालय विस्तार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सभी सांसद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और नगर निगम पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। बीजेपी ने इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।
बैठक में राहत सामग्री भेजने की रणनीति पर विचार किया गया। पार्टी नेताओं ने फैसला किया है कि आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान बड़ी मात्रा में पंजाब भेजा जाएगा। स्थानीय स्तर पर पैकेज तैयार करने और जरूरत के अनुसार सामग्री की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार और संगठन मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश के पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह भरोसा दिलाया है कि दिल्ली पूरी तरह से सहयोग करेगी।
सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को अब दिल्ली की याद आई है। लंबे समय बाद वह सामने निकले हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में यमुना के गेट अक्सर बंद रखे जाते थे, लेकिन अब सभी गेट खुले हैं जिससे पानी का बहाव ठीक से हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह टेंट की व्यवस्था की गई है और मंत्री प्रवेश वर्मा ने कई इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। उन्होंने कहा, हम चाहते तो पंजाब में बाढ़ के समय यह कह सकते थे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। लेकिन संकट के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सचदेवा ने बताया कि केंद्र सरकार और बीजेपी संगठन मिलकर राहत कार्य कर रहे हैं। कल ही बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पूरे दिन पंजाब का दौरा किया।
बैठक का मुख्य संदेश यही है कि दिल्ली बीजेपी न केवल अपने राज्य के भीतर बल्कि पड़ोसी राज्यों की कठिनाइयों में भी सक्रिय सहयोग देने के लिए तैयार है।
लेखक: अजातिका सिंह
आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva जी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें दिल्ली एवं देशभर में बनी बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की गई।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 5, 2025
इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @PavanRanaRSS जी, सांसदगण, दिल्ली सरकार के… pic.twitter.com/lSrftgEkWS
इतनी डेरिंग है तुम में? महिला IPS और डिप्टी CM अजित पवार की तीखी बहस का वीडियो वायरल
ब्राह्मण मुनाफाखोर टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, नवारो के बयान को बताया गलत और भ्रामक
महिला विश्व कप 2025: सिर्फ ₹100 में टिकट, जानिए कैसे करें बुक!
आईपीएस अधिकारी को डांटने पर अजित पवार विवादों में, बीजेपी ने दी सफाई
एशिया कप 2025: सभी 8 टीमों ने घोषित किए अपने स्क्वाड, जानिए कौन हैं कप्तान और खिलाड़ी
मधरसी का जलवा: क्या बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पछाड़ रही ये साउथ फिल्म?
जिनपिंग ने भारत-चीन रिश्तों को बताया ड्रैगन-हाथी , पुतिन ने कहा, बाद में जुड़ा भालू
इंदौर: बीजेपी मेयर के बेटे ने घेरी केंद्र सरकार, बुलेट ट्रेन और रेल हादसों पर उठाए सवाल
आखिरकार क्यों Lionel Messi की आंखों से छलके आंसू?
महाराष्ट्र के मंत्री बने भारत की पहली टेस्ला मॉडल Y के मालिक, जानिए क्या है खास