इंदौर: बीजेपी मेयर के बेटे ने घेरी केंद्र सरकार, बुलेट ट्रेन और रेल हादसों पर उठाए सवाल
News Image

इंदौर के देवी अहिल्या बाई ऑडिटोरियम में दिवंगत निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीजेपी के मेयर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में संघमित्र ने बुलेट ट्रेन सहित कई योजनाओं में वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च हो गए, जमीन अधिग्रहण में घोटाले हो गए, लेकिन बुलेट ट्रेन अभी भी सरकार की पीपीटी से बाहर नहीं आ पाई है।

संघमित्र ने रेल हादसों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि कवच सिस्टम से रेल हादसे कम हो जाएंगे, लेकिन पिछले 10 साल में करीब 20 हजार लोगों ने रेल हादसों में अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि जब रेल पटरी से उतरती है तो सिर्फ डिब्बे ही नहीं टूटते, बल्कि एक मां की गोद सूनी हो जाती है, किसी बच्चे का भविष्य अंधकार में चला जाता है।

उन्होंने रेलवे में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की बात होती है, सरकार कहती है 400 स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बनाएंगे, लेकिन बनते हैं सिर्फ 20। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे में दलाल का साथ, जनता का विनाश हो रहा है।

मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में संघमित्र ने ये सवाल उठाए।

संघमित्र के भाषण के बाद मुख्यमंत्री ने हल्के अंदाज में महापौर पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हमारा भतीजा अच्छा बोला। यही तो देश के लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। लोकतंत्र में सभी को बोलने का हक है, लेकिन मैं संघमित्र के कुछ विषय जरूर सुधरवाऊंगा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संघमित्र भार्गव की तारीफ करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संघमित्र भार्गव एक प्रभावशाली वक्ता हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

AAP सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी की दरियादिली: बाढ़ पीड़ितों को देंगे 5 करोड़ रुपये

Story 1

द बंगाल फाइल्स : मुंबई में पहला शो रद्द, दर्शक भड़के!

Story 1

ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल: डेविड लैमी नए उप-प्रधानमंत्री, एंजेला रेनर का इस्तीफा

Story 1

ट्रम्प के मंत्री ने दी धमकी: भारत माफी मांगे, रूसी तेल बंद करे, ब्रिक्स छोड़े!

Story 1

हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर विवाद, पत्थर मारकर तोड़ा गया!

Story 1

इंग्लैंड में 27 साल का सूखा खत्म! साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बना हीरो

Story 1

ट्रंप का अमेरिका-जापान ट्रेड डील: 15% बेसलाइन टैरिफ का मतलब क्या है?

Story 1

कश्मीर: हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक पर हमला, ईद-ए-मिलाद पर भीड़ ने तोड़ा अशोक स्तम्भ

Story 1

गूगल सर्च पर भरोसा पड़ सकता है भारी, ये है ठगी करने वालों का तरीका

Story 1

ट्रंप का ब्रेकअप ट्वीट: भारत और रूस को खोने पर यूजर्स ने लिए मजे!