बिहार पर विवादित ट्वीट: केरल कांग्रेस ने बीड़ी से की तुलना, मचा बवाल
News Image

केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने बिहार को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

झा ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार का मजाक उड़ाकर न केवल राज्य के लोगों का अपमान किया है, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी उपहास उड़ाया है। उन्होंने कांग्रेस पर अत्यंत शर्मनाक कृत्य करने का आरोप लगाया।

दरअसल, केरल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसका कैप्शन था, बीड़ी और बिहार की शुरुआत B से होती है। विवाद बढ़ने और नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया।

जेडीयू नेता झा ने कहा कि बिहार एक पावन धरती है, जहाँ आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बिहार ने देश को संविधान का पहला प्रारूप और पहला राष्ट्रपति दिया। इसी बिहार ने गांधीजी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का शंखनाद हुआ था, जिसने कांग्रेस के तानाशाही शासन को उखाड़ फेंका था।

झा ने चेतावनी दी कि बिहार की जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किए जा रहे अपमान का अपने वोट की ताकत से करारा जवाब देगी।

केरल कांग्रेस का यह एक्स पोस्ट केंद्र सरकार द्वारा किये गये जीएसटी सुधारों पर निशाना था, जिसमें सिगार, सिगरेट और तंबाकू पर कर की दर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, बीड़ी पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

द बंगाल फाइल्स : मुंबई में पहला शो रद्द, दर्शक भड़के!

Story 1

साहिबाबाद मंडी में रिश्वतखोरी का खुलासा: मंडी सचिव का 50 हजार घूस लेते वीडियो वायरल!

Story 1

दिखा दिया आईना: द बंगाल फाइल्स देख लोगों के रोंगटे खड़े, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Story 1

मौत का खेल! साइकिल सवार ने सड़क पर मचाई तबाही, देखने वाले काँप उठे

Story 1

महिला विश्व कप 2025: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, एलिसा हीली होंगी कप्तान

Story 1

हज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न क्षतिग्रस्त, भाजपा-नेशनल कांफ्रेंस में ज़ुबानी जंग!

Story 1

सड़क पर मौत का खेल! साइकिल सवार के स्टंट देख कांप उठी रूह

Story 1

इंदौर महापौर के बेटे ने मंच से खोली मोदी सरकार की पोल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहे मौजूद

Story 1

क्या ब से बीड़ी, ब से बिहार? केरल कांग्रेस के ट्वीट से मचा सियासी बवाल

Story 1

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की IPS अधिकारी से बातचीत पर विवाद, दी सफाई