इंदौर महापौर के बेटे ने मंच से खोली मोदी सरकार की पोल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहे मौजूद
News Image

इंदौर: इंदौर नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र का एक भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भाषण में संघमित्र ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की है।

सबसे खास बात यह है कि जब संघमित्र यह भाषण दे रहे थे, तब मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर केसवानी, और स्वयं मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे।

संघमित्र के भाषण से बीजेपी नेता असहज दिखे, लेकिन वे मुस्कुराते हुए उनका भाषण सुनते रहे। वहीं, ऑडिटोरियम में मौजूद श्रोताओं ने संघमित्र के साहसिक भाषण पर जोरदार तालियां बजाईं।

यह घटना देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में स्व. निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान हुई। संघमित्र इस प्रतियोगिता में विजेता बने थे। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

अपने भाषण में संघमित्र ने केंद्र सरकार के वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 तक अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन चलाने का वादा किया था, लेकिन 2025 आ गया है और बुलेट ट्रेन अभी भी सरकार के पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन से बाहर नहीं आ पा रही है।

संघमित्र ने रेल दुर्घटनाओं और यात्रियों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग टिकट होने के बावजूद यात्रा नहीं कर पाते हैं।

उन्होंने सरकार के ‘कवच’ तकनीक के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 20 हजार लोग रेल हादसों में मारे गए हैं। संघमित्र ने कहा कि जब रेल पटरी से उतरती है, तो सिर्फ डिब्बे नहीं टूटते, बल्कि एक मां की गोद सूनी होती है, बच्चे का भविष्य अंधेरे में डूबता है और बूढ़े पिता की आखिरी उम्मीद छिन जाती है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में सरकार और सत्ता के बड़े चेहरों के सामने इंदौर महापौर पुत्र ने मोदी सरकार की कलई खोल कर रख दी और दिलेरी से केंद्र सरकार की बखिया उधेड़ी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पेरियार की विचारधारा अब ऑक्सफोर्ड में! स्टालिन ने किया प्रतिमा का अनावरण

Story 1

अरे कहना क्या चाहते हो? बाढ़ पर देसी अंग्रेजी का भाषण, लोगों ने पकड़ा सिर

Story 1

दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को शिविरों में भोजन और मच्छरों से परेशानी: केजरीवाल

Story 1

एशिया कप से पहले हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला लुक वायरल, पहली नज़र में पहचानना मुश्किल!

Story 1

काला कानून वापस लो: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस

Story 1

श्रीलंका में भीषण बस हादसा: 15 की मौत, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

Story 1

क्या भारत-रूस, चीन के हाथों खो गए? ट्रंप का नो कमेंट्स वाला ट्वीट

Story 1

गूगल सर्च पर भरोसा पड़ सकता है भारी, ये है ठगी करने वालों का तरीका

Story 1

अफगानिस्तान में फिर डोली धरती, 5.0 तीव्रता का भूकंप

Story 1

नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध!