पंजाब में भीषण बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, और कई गांव पानी में डूब गए हैं। इस बाढ़ की वजह से अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य के 23 जिलों के 1900 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
सोशल मीडिया पर बाढ़ से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे पता चलता है कि बाढ़ ने लोगों के जीवन को कितना अस्त-व्यस्त कर दिया है।
इस बीच, एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो में स्विगी का एक डिलीवरी मैन पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ को अपनी देसी अंग्रेजी में समझाने की कोशिश कर रहा है।
उसकी देसी अंग्रेजी इंटरनेट पर छा गई है। वीडियो में वह हिमालय पर्वत पर बारिश से लेकर शारीरिक संबंध को कम आंकने तक हर चीज के बारे में बात करता है।
वह मौसम विज्ञान, भूगोल और अंतरराष्ट्रीय राजनीति का भी जिक्र करता है। वह कहता है, बाढ़ हिमालय पर्वत पर है, बहुत बारिश हो रही है और ये चीन है, ये विश्व युद्ध है और आपके पास नरेंद्र मोदी हैं, ये क्या है? जापान, रूस... समझ रहे हो?
शख्स बहुत सारी बातें बताता है, लेकिन लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर कहना क्या चाहता है। शायद वह हिंदी या पंजाबी में बोलता तो लोग समझ भी जाते, लेकिन उसकी देसी अंग्रेजी कोई नहीं समझ पा रहा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।
करीब 1 मिनट के इस वीडियो को 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
एक यूजर ने लिखा है, क्या आप लोग बता सकते हैं कि आखिर वो कहना क्या चाह रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा, ये अमेरिका को वीजा देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है । एक और यूजर ने लिखा है, इसको सुन के डोनाल्ड ट्रम्प 10% टैरिफ और बढ़ा देगा ।
The video of this person is going viral. When a journalist asked him about the floods in Punjab, listen to his reply. #PunjabFloods2025 pic.twitter.com/7pua14XVDk
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 3, 2025
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव पर रोने का वीडियो हुआ वायरल
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की IPS अधिकारी से बातचीत पर विवाद, दी सफाई
द बीस्ट ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी का ऐलान, जॉन सीना की मचेगी खलबली!
एशिया कप से पहले हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला लुक वायरल, पहली नज़र में पहचानना मुश्किल!
राष्ट्रपति मुर्मू आज दिल्ली में करेंगे प्रदेश के दो शिक्षकों का सम्मान!
महाराष्ट्र के मंत्री बने भारत की पहली टेस्ला मॉडल Y के मालिक, जानिए क्या है खास
बीड़ी और बिहार से उठा बवंडर, कांग्रेस और करप्शन तक पहुंची बात!
नवारो की ब्राह्मण टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का करारा जवाब
द बंगाल फाइल्स : मुंबई में पहला शो रद्द, दर्शक भड़के!
यमुना में दिल्ली डूबी होने का दावा गलत, स्थिति नियंत्रण में: मंत्री प्रवेश वर्मा