24 घंटे में 6 बार डोली अफगानिस्तान की धरती, दहशत में लोग
News Image

अफगानिस्तान पिछले 24 घंटों से लगातार भूकंप के झटकों से कांप रहा है। शुक्रवार (5 सितंबर) को सुबह हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला के पास पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में तीन तेज भूकंप दर्ज किए गए जिनकी तीव्रता 4.9, 5.2 और 4.6 थी।

इससे पहले गुरुवार को देर रात दो भूकंप आए थे, जिनकी तीव्रता 5.8 और 4.1 मापी गई। वहीं, गुरुवार सुबह 4.8 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था। इस तरह पिछले 24 घंटों में कुल छह भूकंप दर्ज किए गए हैं।

लगातार आ रहे झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है और कई इलाके प्रभावित बताए जा रहे हैं।

भूकंप का केंद्र सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। कम गहराई में केंद्र होने के कारण झटके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा तेज महसूस किए गए। फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह ऐसे समय में हो रहा है जब इसी महीने की शुरुआत में आए एक बड़े भूकंप ने 2200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी और 3000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। प्रभावित इलाकों में घर पूरी तरह से मलबे में बदल गए हैं, सड़कें टूट चुकी हैं और भूस्खलन की वजह से बचाव अभियान मुश्किल हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपात राहत सामग्री भेजी है। शुरुआती खेप में खाद्य सामग्री और हाई-एनर्जी बिस्किट शामिल हैं। WFP ने चेतावनी दी है कि हालिया बाढ़ और खराब मौसम से संकट और गहर सकता है।

भारत ने भी अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने 21 टन राहत सामग्री काबुल भेजी है। इसमें कंबल, टेंट, दवाइयां, स्वच्छता किट, पानी स्टोरेज टैंक, पोर्टेबल वाटर प्यूरिफायर, स्लीपिंग बैग, व्हीलचेयर और जरूरी मेडिकल सामग्री शामिल है।

अफगानिस्तान भूकंप-प्रवण क्षेत्र में आता है, क्योंकि यह कई टेक्टॉनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। यहां अक्सर मध्यम से लेकर बड़े पैमाने तक के भूकंप आते रहते हैं।

भूकंप के समय तुरंत किसी खुले मैदान में चले जाएं। दीवार, खिड़की या बिजली के खंभों से दूर रहें। अगर घर के अंदर हैं तो मजबूत मेज़ या फर्नीचर के नीचे छिपें। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ सरकारी निर्देशों का पालन करें। पानी, गैस और बिजली के कनेक्शन को सुरक्षित रखें।

खबर अपडेट हो रही है...

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वीडियो: एक गड्ढा और जिंदगी खतरे में! बाल बाल बचा युवक

Story 1

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक बने भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक

Story 1

भारत-पाक सीमा 30 KM तक गायब! बाढ़ ने बहा दी सरहद, ग्रामीण कर रहे पहरा

Story 1

बीड़ी और बिहार से उठा बवंडर, कांग्रेस और करप्शन तक पहुंची बात!

Story 1

अनंत सिंह और बृजभूषण शरण सिंह की वायरल वीडियो कॉल, बिहार चुनाव पर हुई चर्चा

Story 1

एशिया कप में संजू सैमसन को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल, पूर्व खिलाड़ी का दावा

Story 1

शिक्षक दिवस 2025: सचिन तेंदुलकर से गौतम गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अपने गुरुओं को किया याद

Story 1

मोदी से EU नेताओं की बात, क्या ट्रंप के लिए है कोई संदेश?

Story 1

24 घंटे में 6 बार डोली अफगानिस्तान की धरती, दहशत में लोग

Story 1

बिल्लियों के लिए भूमिगत स्टेशन! 4 महीने में बना, देखकर दंग रह जाएंगे