मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं।
अनंत सिंह और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच हुई वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लगभग पांच मिनट की इस बातचीत में, दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, और प्रधानमंत्री मोदी की मां पर दिए गए कथित अभद्र बयान जैसे विषयों पर चर्चा की।
अनंत सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिहार में प्रचार करने से ज्यादा भौकाल बनाने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का जनता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा और यह कार्यक्रम पैसों के सहारे आयोजित किया गया था। अनंत सिंह ने दावा किया कि लोगों को बाहर से बुलाकर भीड़ जुटाई गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि घटना मंच पर ज़रूर हुई थी, लेकिन उस वक्त कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। तेजस्वी यादव को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वे थोड़े मजबूत जरूर दिख रहे हैं, लेकिन अगर यह विवाद गहराता है तो उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने अपनी ताकत दिखाकर भाजपा को भी मजबूर कर दिया है कि वह चुनाव में पूरी ताकत झोंके। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इतना सक्रिय नहीं होता, तो भाजपा को लगता कि बिना प्रचार किए ही चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। बृजभूषण ने बातचीत के दौरान अनंत सिंह को उनकी सेहत का भी ख्याल रखने की सलाह दी।
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत लंबे समय बाद हुई है। कॉल के दौरान दोनों को कई बार हंसते और मुस्कुराते हुए देखा गया। बृजभूषण ने यह भी कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बिहार भेजती है, तो वे अनंत सिंह से अवश्य मिलेंगे।
मोकामा से पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह बिहार की राजनीति में अपनी बाहुबली छवि और इलाके में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस कॉल को बिहार चुनावी राजनीति के संदर्भ में खास माना जा रहा है।
बाहुबली अनंत सिंह और बृजभूषण शरण सिंह की लंबे समय बाद वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत।#anantsingh #BrijBhushanSharanSingh #BiharElections2025 pic.twitter.com/SLnVnmjYKA
— Abhinandan Pandey (@Abhinan78323281) September 5, 2025
बिहार बंद: गर्भवती महिला की गाड़ी रोकी, राजनीति गरमाई!
अभिजीत मजुमदार की हालत नाजुक, कोमा में पहुंचे, AIIMS में आईसीयू में भर्ती
भारत-पाक सीमा पर पंजाब के युवाओं का मिट्टी का मोर्चा!
पंजाब में बारिश का कहर: 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, 43 की मौत, तबाही का मंजर
टेक दिग्गजों के साथ ट्रंप की डिनर पार्टी: टिम कुक और सुंदर पिचाई का बड़ा निवेश!
शिक्षक दिवस 2025: बॉलीवुड के ये एक्टिंग गुरु, एक्टर ही नहीं इंसानों को देते हैं नया जन्म
महिला IPS से विवाद पर अजित पवार की सफाई: कानून का शासन सबसे ऊपर
ट्रंप के सलाहकार के मुनाफाखोर ब्राह्मण बयान पर भारत का करारा जवाब
दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को शिविरों में भोजन और मच्छरों से परेशानी: केजरीवाल
इतनी डेरिंग है तुम में? अजित पवार और IPS अधिकारी के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल!