भारत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नवारो ने भारत पर रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमाने और इस मुनाफे का फायदा ब्राह्मण समुदाय को होने का आरोप लगाया था।
विदेश मंत्रालय ने नवारो के आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत इन आरोपों को पूरी तरह नकारता है।
जायसवाल ने भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के आपसी रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने हाल ही में अलास्का में भारत और अमेरिका के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास का उदाहरण दिया। इसके अलावा, 2+2 अंतर-सत्रीय वार्ता भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
नवारो ने आरोप लगाया था कि भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और फिर उसे यूरोप, अफ्रीका और एशिया जैसे क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता है। उनके अनुसार, यह लाभ अनुचित तरीके से कमाया जा रहा है और भारत इस प्रक्रिया के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध में परोक्ष रूप से सहायता कर रहा है।
भारत ने पहले भी इस तरह के आरोपों को खारिज किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत किसी दबाव में आकर तेल नहीं खरीदेगा या बेचेगा। उन्होंने कहा था, अगर आपको भारत से तेल खरीदने में दिक्कत है, तो मत खरीदिए। कोई मजबूरी नहीं है। लेकिन यूरोप और अमेरिका भी तो खरीद रहे हैं। अगर आपको पसंद नहीं, तो ना खरीदें।
#WATCH | Delhi: On the statement made by Peter Navarro (Senior Counsellor for Trade and Manufacturing to the US President), MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, We have seen the inaccurate and misleading statements made by Mr. Navarro and obviously we reject them. We have also… pic.twitter.com/jadH6LjC5G
— ANI (@ANI) September 5, 2025
बीड़ी विवाद पर बिहार के राज्यपाल का बड़ा बयान, तेजस्वी ने कांग्रेस से मांगी माफी
द बंगाल फाइल्स : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बनी आईना , दर्शकों ने सराहा
दिल्ली में यमुना का कहर: कश्मीरी गेट से सिविल लाइंस तक जलमग्न, 14,000 से अधिक लोग विस्थापित
टोटी चोरी बयान पर माफी मांगें केतकी सिंह, भेजा गया कानूनी नोटिस!
आंसुओं के साथ मैदान से विदा हुए मेसी! होमग्राउंड पर डबल अटैक , तीन टीमों ने भी किया वर्ल्ड कप क्वालीफाई
अनुष्का शेट्टी की घाटी ने जीता दर्शकों का दिल, एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस
क्या चीन ने सचमुच नदी में उतारी AI रोबोटिक मछली?
मुंबई में द बंगाल फाइल्स का शो रद्द होने पर भड़के दर्शक, बोले - ये शिवाजी महाराज की भूमि है!
बाल-बाल बचे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार, हिट विकेट होते-होते रहा यह चौंकाने वाला पल!
शिक्षक दिवस पर योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा: शिक्षकों को मिलेगा कैशलैस इलाज