गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरुओं को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने कोच की तस्वीर साझा कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। गंभीर ने अपने संदेश में कहा कि अब उन्हें समझ में आ रहा है कि उनके कोच को कोचिंग के दौरान किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा होगा।
सचिन तेंदुलकर ने भी इस खास दिन पर अपने उन गुरुओं को याद किया, जिनकी वजह से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सचिन ने तीन लोगों की तस्वीर साझा की, जिनमें उनके भाई अजीत तेंदुलकर और कोच रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे क्रिकेट करियर की शुरुआत एक सिक्के, एक किट बैग और तीन गाइडिंग हैंड्स के साथ हुई थी। मैं, मेरे पिता, आचरेकर सर और अजीत का हमेशा आभारी रहूंगा।
सचिन के पिता का निधन तब हो गया था, जब वह केवल 26 साल के थे। वह अक्सर अपने पिता के साथ बिताए पलों को याद करते हुए पोस्ट साझा करते रहते हैं।
उनके कोच आचरेकर का 2 जनवरी, 2019 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सचिन ने आचरेकर के मार्गदर्शन में अपनी तकनीक को निखारा और वह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर बने।
1990 में, सचिन के कोच आचरेकर को कोच के रूप में खेल में उनके योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें 2010 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
सचिन ने अक्सर अपने बड़े भाई अजीत को उनके सफर के शुरुआती क्षणों में अमूल्य भूमिका निभाने का श्रेय दिया है। उनके बड़े भाई ने ही सबसे पहले उनकी प्रतिभा को पहचाना था।
सचिन ने 664 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए। सचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक बनाए हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा हैं। वह शतकों का शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
टेस्ट क्रिकेट के अलावा, सचिन ने वनडे में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वनडे में 44.83 की औसत से उन्होंने 18,426 रन, 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाए हैं, जबकि टेस्ट में 53.78 की औसत से 15,921 रन, 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप 1992 में खेला था।
Now I know what you went through coaching me all those years! 😂😂
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2025
Happy #TeachersDay! pic.twitter.com/8co9c8PAk0
अल्लू अर्जुन से सुभाष घई तक, बॉलीवुड ने शिक्षक दिवस पर किसे माना अपना गुरु?
यूपी में समोसे के लिए खूनी जंग! पत्नी ने मांगा, पति न लाया, फिर...
पंजाब में बारिश का कहर: 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, 43 की मौत, तबाही का मंजर
पंजाब में बाढ़ का तांडव! 43 की मौत, सांसद ने दिए 5 करोड़, केंद्र से 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज
तेजस की दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान! AMCA को भी मिलेगी अमेरिकी ताकत
एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं दिखेगा Dream11 का लोगो!
शिक्षक दिवस 2025: सचिन तेंदुलकर से गौतम गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अपने गुरुओं को किया याद
बीजेपी मेयर के बेटे ने मोदी सरकार की बजाई बांसुरी , CM सुनते रहे!
पहले गाली, अब बीड़ी: क्या कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले कर लिया एक और ‘सेल्फ गोल’?
भयानक हादसा! बैरियर से टकराई महिला की बाइक, बाल-बाल बची जान