पीलीभीत जिले में समोसा अब विवाद का सबसे बड़ा कारण बन गया है। भगवंतापुर गांव में समोसा न लाने पर दामाद की ऐसी धुलाई हुई कि मामला पंचायत से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिवम की शादी मई में संगीता से हुई थी। एक शाम संगीता ने शिवम से गरमा गरम समोसे की फरमाइश की। शिवम के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह समोसा नहीं ला पाया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में संगीता ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिन्होंने शिवम और उसके परिवार की बेल्ट और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
मामला बढ़ने पर गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई, लेकिन वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। पंचायत में भी दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों परिवार एक दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गांवों में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस समोसा वॉर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस घटना पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, समोसा इज मोस्ट इंपोर्टेंट, नहीं लाने पर मामला मारपीट तक जा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, इस हिसाब से समोसा भी बवाल चीज है। कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि पत्नी जरूर समोसे की बहुत बड़ी शौकीन होगी।
समोसे को लेकर हुए इस विवाद में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में यही चर्चा है कि कभी प्यार की शान समझा जाने वाला समोसा अब घर की जंग का कारण बन गया है।
*पीलीभीत जिले में समोसा न लाने पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। पत्नी ने फोन कर अपने मायकेवालों को बुला लिया। मायके वालों ने घर में घुसकर उसके पति, ससुर से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। बाद में पंचायत में भी उन्हें पीट दिया।
— Mukesh Gangwar (@mk_gangwar) September 4, 2025
#Pilibhit pic.twitter.com/5d2TLeGFva
टोटी चोरी बयान पर माफी मांगें केतकी सिंह, भेजा गया कानूनी नोटिस!
मुंबई गणेशोत्सव 2025: विसर्जन की अभूतपूर्व व्यवस्था, हजारों CCTV और पुलिसकर्मी रखेंगे नज़र
महिला विश्व कप 2025: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, एलिसा हीली होंगी कप्तान
लालू यादव की निराशा भरी बातें पर नित्यानंद राय का पलटवार, बोले - सूपड़ा साफ़!
एशिया कप से पहले हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला लुक वायरल, पहली नज़र में पहचानना मुश्किल!
वीडियो: एक गड्ढा और जिंदगी खतरे में! बाल बाल बचा युवक
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, टैरिफ विवाद पर बनेगी रणनीति
खान सर का दावा: क्या गूगल भारत को घुटनों पर ला देगा? जानिए सच्चाई
गणेश पंडाल में नवनीत राणा का अनोखा अंदाज, जमकर बजाया ढोल!
ट्रंप की सीक्रेट फाइल्स ड्रैगन के हाथ! क्या इसलिए चीन के आगे बेबस हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?