सड़कों पर हादसे होना आम बात है। कई बार ये हमारी अपनी गलती से होते हैं, तो कई बार दूसरों की वजह से। कुछ हादसों में लोगों की जान चली जाती है, तो कुछ में वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग चमत्कारिक रूप से बच भी जाते हैं।
आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला भयानक हादसे का शिकार होते हुए दिख रही है, लेकिन अच्छी बात यह है कि उसकी जान बच गई। अगर सामने से आ रही कार में ब्रेक नहीं लगते, तो महिला की जान खतरे में पड़ सकती थी।
वीडियो में कई बाइकर सड़क पर जा रहे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वह अचानक से बैरियर के ऊपर बाइक चढ़ा देती है, जिससे बाइक हवा में उछल जाती है।
इसके बाद बाइक नीचे बैरियर से टकराती है, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वह हादसे का शिकार हो जाती है। हादसा इतना भयानक था कि महिला की बाइक आगे घिसटती हुई चली जाती है, जबकि वह भी बुरी तरह से जमीन पर गिर पड़ती है।
हालांकि, उसे गंभीर चोट नहीं लगी, इसलिए वह तुरंत उठकर सड़क के किनारे जाकर खड़ी हो जाती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, खतरनाक! इस बाइक एक्सीडेंट ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। एक महिला बाइक पर थी और उसकी गाड़ी कंक्रीट बैरियर से टकराकर हवा में उछल गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। सड़क दुर्घटना में रोज सैकड़ों लोग मर रहे हैं। यहां किसकी गलती है? क्या हमें ज्यादा सतर्क नहीं रहना चाहिए?
महज 19 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
एक यूजर ने लिखा है, स्पीड बहुत ज्यादा थी। उसने राइड करने के पूरे गियर पहने थे तो बच गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही का नतीजा होती हैं। ये लापरवाही या तो खुद की होती है या किसी दूसरे की। हम अगर सावधानी से चलें तो सबके लिए बेहतर होगा।
खतरनाक
— Rohit Raj (@Rohitraj8480Raj) September 3, 2025
इस बाइक एक्सीडेंट ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। एक महिला बाइक पर थी और उस्की गाड़ी कंक्रीट बैरियर से टकराकर हवा में उछल गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
सड़क दुर्घटना में रोज सैंकड़ों लोग मर रहे हैं। यहां किसकी गलती है? क्या हमें ज्यादा सतर्क नहीं रहना चाहिए? बताइए... pic.twitter.com/0w9qUDdbZ5
बिहार बंद: गर्भवती महिला की गाड़ी रोकी, राजनीति गरमाई!
महिला विश्व कप 2025: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, एलिसा हीली होंगी कप्तान
इंदौर: बीजेपी मेयर के बेटे ने घेरी केंद्र सरकार, बुलेट ट्रेन और रेल हादसों पर उठाए सवाल
महिला DSP पर अजित पवार का रौब! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, राउत ने माँगा इस्तीफा
कांग्रेस की बीड़ी वाली राजनीति पर खान सर का 99 वाला ऑफर!
पूरा देश पंजाब के साथ: केजरीवाल ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
भोजन, कपड़े, और मकान की तरह शिक्षा भी ज़रूरी: राष्ट्रपति
तेजस की दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान! AMCA को भी मिलेगी अमेरिकी ताकत
द बंगाल फाइल्स : मुंबई में पहला शो रद्द, दर्शक भड़के!
नागा चैतन्य ने पूरे किए 16 साल, NC24 निर्माताओं ने दी बधाई!