खुल गई ट्रंप की आंख! भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- हमने खो दिया
News Image

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि अमेरिका ने भारत को खो दिया है। ट्रंप का मानना है कि अमेरिका ने रूस और चीन के हाथों भारत को गंवा दिया है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने टैरिफ के मामले पर अपने देश की सबसे बड़ी अदालत में सफाई पेश की थी। उनके प्रशासन ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को 251 पेज में तैयार किए गए जवाब में बताया कि भारत पर इतना हाई टैरिफ क्यों लगाया गया। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसने यूक्रेन-रूस युद्ध और उससे उत्पन्न राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को गहरे, अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है। उन्हें एक साथ एक लंबा और समृद्ध भविष्य मिले!

ट्रंप के इस बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ट्रंप के इस बयान से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने भी एक महत्वपूर्ण बात कही थी। बोल्टन ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन अब वो खत्म हो गए हैं।

बोल्टन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नेताओं के साथ अपने निजी संबंधों के चश्मे से देखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके (रूस के राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं, तो अमेरिका का रूस के साथ भी अच्छा संबंध होता।

बोल्टन, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं, अब उनके मुखर आलोचक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि व्हाइट हाउस ने अमेरिका-भारत संबंधों को दशकों पीछे धकेल दिया है, जिससे मोदी रूस और चीन के करीब आ गए हैं। चीन ने खुद को अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के रूप में पेश किया है।

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हाल ही में एक बयान में कहा था कि अब एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को समाप्त हो जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा था कि एक बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की आवश्यकता है, जिसमें किसी भी देश का वर्चस्व ना हो और सभी राष्ट्र समान अधिकार के साथ सहभागिता करें। पुतिन के इस बयान को अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ब्राह्मण मुनाफाखोर टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, नवारो के बयान को बताया गलत और भ्रामक

Story 1

बिहार बंद: गर्भवती महिला की गाड़ी रोकी, राजनीति गरमाई!

Story 1

क्या भारत और रूस, चीन के खेमे में? ट्रम्प का दावा!

Story 1

दिखा दिया आईना: द बंगाल फाइल्स देख लोगों के रोंगटे खड़े, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Story 1

महिला विश्व कप 2025: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, एलिसा हीली होंगी कप्तान

Story 1

इंग्लैंड में 27 साल का सूखा खत्म! साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बना हीरो

Story 1

CPEC 2.0: क्या पाकिस्तान-चीन की नई डील से PoK में बनेंगे 5 नए कॉरिडोर, भारत के लिए खतरा?

Story 1

अफगानिस्तान में फिर डोली धरती, 24 घंटे में तीसरा भूकंप, दहशत में लोग!

Story 1

आईपीएस अधिकारी को डांटने पर अजित पवार विवादों में, बीजेपी ने दी सफाई

Story 1

बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार : कांग्रेस पर रविशंकर प्रसाद का करारा प्रहार