शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और रूस के बीच बढ़ते तालमेल ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चिंतित कर दिया है।
5 सितंबर को, ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया है, और अब वे सबसे गहरे, अंधकारमय चीन के साथ हैं।
उन्होंने इस टिप्पणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर भी साझा की। इस बयान ने वैश्विक कूटनीति में एक नई बहस को जन्म दिया है।
ट्रम्प ने लिखा, लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। उन्हें एक लंबा और समृद्ध भविष्य मिले!
चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत, रूस और चीन के बीच कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग पर खासा जोर देखने को मिला। तीनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने वैश्विक सुरक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
भारत और रूस के चीन के साथ बढ़ते सामरिक और आर्थिक तालमेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बहसों को जन्म दिया है, और अमेरिका सहित अन्य देशों की निगाहें इस गठजोड़ पर टिकी हैं।
अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर विवाद लगातार जारी है। अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आयातित कुछ प्रमुख उत्पादों पर पहले ही 25% टैरिफ लगाया हुआ था, जिसे अब 27 अगस्त 2025 से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है।
अमेरिका का तर्क है कि भारत रूस से तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है, जिससे रूस यूक्रेन पर युद्ध जारी रख पा रहा है।
भारत ने इस फैसले का विरोध जताया है, और दोनों देशों के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक स्तर पर मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।
US President Donald Trump writes on Truth Social, Looks like we’ve lost India and Russia to deepest, darkest, China. May they have a long and prosperous future together! pic.twitter.com/psIJcs8RhW
— ANI (@ANI) September 5, 2025
महिला विश्व कप 2025: सिर्फ ₹100 में टिकट, जानिए कैसे करें बुक!
एशिया कप में संजू सैमसन को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल, पूर्व खिलाड़ी का दावा
जूनागढ़ हॉस्टल में नाबालिग छात्र पर अत्याचार: वायरल वीडियो से आक्रोश, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार : कांग्रेस पर रविशंकर प्रसाद का करारा प्रहार
खतरनाक रास्ते, 150 किलोमीटर की दूरी: शिक्षक देबजीत घोष की प्रेरणादायक कहानी
तड़पते नाग को देखती रही नागिन, वायरल वीडियो ने रुला दिया!
B से बीड़ी, B से बिहार: GST पर हमले में कांग्रेस की चूक?
बीड़ी विवाद पर बिहार के राज्यपाल का बड़ा बयान, तेजस्वी ने कांग्रेस से मांगी माफी
हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर हमला: क्यों भड़का गुस्सा?
AAP सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी की दरियादिली: बाढ़ पीड़ितों को देंगे 5 करोड़ रुपये