एक हृदयविदारक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाग तड़प-तड़पकर अपनी जान गंवा रहा है, और पास ही उसकी नागिन फन फैलाए, एकटक उसे देख रही है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए इस वीडियो में नाग जमीन पर बेसुध पड़ा है। नागिन बिना हिले-डुले, अपने साथी को पीड़ा से जूझते हुए देख रही है। इस दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है।
वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, अपनों को खोने का दुख तो सबको होता है, चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर। एक अन्य यूजर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, बहुत ज्यादा दुख हुआ देखकर।
कुछ यूजर्स ने जानवरों की संवेदनशीलता पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा, यह जानवर इंसानों से भी अधिक संवेदनशील होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, वाकई मार्मिक वीडियो है। नागिन जिस तरह अपने नाग के पास बैठी है, उससे स्पष्ट है कि जानवारों में प्रेम कितना गहरा होता है।
यह घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर की है। एक सर्पमित्र के अनुसार, नाग और नागिन का यह जोड़ा लगभग 17 सालों से साथ था।
सोशल मीडिया पर नाग-नागिन के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, एक विशालकाय कोबरा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गुस्से में रेस्क्यू करने आए लोगों पर हमला कर रहा था।
*शिवपुरी : नाग की मौत के बाद भी पास बैठी रही नागिन: नरवर के ग्राम छतरी की घटना, सर्पमित्र ने बताया- लगभग 17 साल से साथ था जोड़ा pic.twitter.com/aisPkxLqIT
— Danish Gul Junaid (@DanishgulJunaid) January 2, 2025
ट्रंप की सीक्रेट फाइल्स ड्रैगन के हाथ! क्या इसलिए चीन के आगे बेबस हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?
क्या चीन ने सचमुच नदी में उतारी AI रोबोटिक मछली?
बी से बीड़ी, बी से बिहारी: कांग्रेसी ट्वीट से बिहार में सियासी भूचाल
दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को समय पर खाना नहीं मिल रहा: केजरीवाल
हर तरफ चीख-पुकार: अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 24 घंटे में तीसरी बार डोली धरती
टोटी चोरी बयान पर माफी मांगें केतकी सिंह, भेजा गया कानूनी नोटिस!
BSNL का धमाका! 485 रुपये में 72 दिन, डेली 2GB डेटा!
गूगल सर्च पर भरोसा पड़ सकता है भारी, ये है ठगी करने वालों का तरीका
महिला विश्व कप 2025: सिर्फ ₹100 में टिकट, जानिए कैसे करें बुक!
NFS: कांग्रेस का मोदी सरकार पर नया हमला, क्या है ये NFS का खेल?