सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक अब जानलेवा साबित होता जा रहा है। लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो मुंबई लोकल का बताया जा रहा है। इसमें एक लड़का चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा है। ट्रेन एक स्टेशन से गुजर रही है और लड़का प्लेटफॉर्म के पास वाली ट्रैक पर अपना एक पैर रखकर उसे घसीट रहा है। वह आगे वाले दरवाजे से अपना वीडियो बनवा रहा है। एक और लड़का भी दरवाजे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
इस तरह के खतरनाक स्टंट में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। यदि लड़के का पैर मुड़ जाए या आगे कुछ आ जाए, तो तेज रफ्तार ट्रेन के साथ उसका क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। लेकिन वीडियो में दिख रहे लड़के को अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।
इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @MdZeyaullah20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ऐसे लोगों के लिए ही कहावत बनी है, बाप मर गया अंधेरे में, बेटे का नाम पावर हाउस , आप क्या कहेंगे इसे?
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राजस्थानी कहावत है कि बाप न मारी मिंडकी, बेटा तिरंदाज। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह मुंबई के अनपढ़ और गवार छपरी लोग हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मौत से खेल करार दिया है।
ऐसे लोगो के लिए जी एक कहावत बनी है
— Md Zeyaullah🇮🇳 (@MdZeyaullah20) September 4, 2025
बाप मर गया अंधेरे में,
बेटे का नाम पॉवर हाउस
आप क्या कहेंगे इसे?? pic.twitter.com/HQUI16EbjG
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार, केजरीवाल ने मुलाकात कर जाना हाल
पांच सौ के लालच में यमुना में कूदा युवक, कुछ ही पल में डूबा!
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, भाजपा नेता को घसीटा गया, सीएम ममता का तीखा हमला
जीएसटी सुधारों का टैरिफ विवाद से कोई लेना-देना नहीं: वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण
उधार के बल्ले से शतक, 7 मैचों में 1200 रन: अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर जानिए 5 बड़ी बातें
42 की उम्र में अमित मिश्रा का संन्यास, IPL में बनाया अटूट रिकॉर्ड!
जीएसटी में बड़ा बदलाव: अब केवल 5% और 18% के स्लैब, 22 सितंबर से लागू!
पानी पर लाठी मार रही पुलिस? नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का वीडियो वायरल
धोनी के हुक्के वाला बयान: इरफान पठान का दावा इंटरनेट पर बना मीम फेस्ट!
हॉकी एशिया कप: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, फाइनल की राह आसान!