पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार, केजरीवाल ने मुलाकात कर जाना हाल
News Image

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान बुखार से पीड़ित हैं। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के बाद, केजरीवाल ने कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया और राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की।

केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि इस मुश्किल वक्त में पंजाब सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करके लोगों के दुख-दर्द को करीब से महसूस किया, पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और राहत सामग्री भी वितरित की।

केजरीवाल ने कहा कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है। पंजाब के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस आपदा से जल्द बाहर निकलेंगे।

पंजाब इस समय 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ आपदा का सामना कर रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास व रावी नदियां और नाले उफान पर हैं।

राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 1.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

बाढ़ से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी लगभग 80 किलोमीटर लंबी बाड़ को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर बाड़ या तो डूब गई है, उखड़ गई है या झुक गई है। बीएसएफ की कई चौकियां भी जलमग्न हो गई हैं। बीएसएफ पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी करता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मराठा आरक्षण पर प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, ओबीसी सड़क पर उतरकर लड़े

Story 1

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में जुटे PM मोदी, यूरोपीय नेताओं से की बात

Story 1

बेवकूफ रायपुर पुलिस, आकाओं की सुनना बंद करो! - महुआ मोइत्रा का नया वीडियो

Story 1

शिखर धवन ED मुख्यालय पहुंचे, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ

Story 1

42 की उम्र में अमित मिश्रा का संन्यास, IPL में बनाया अटूट रिकॉर्ड!

Story 1

OMG! स्कूटी निकालने में महिला के साथ हुआ खेल , वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Story 1

20 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज, आर्यांश शर्मा, एशिया कप में करेगा टीम इंडिया का सामना!

Story 1

पीएम मोदी के साथ मिलकर सिंगापुर-भारत साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा: पीएम वोंग

Story 1

साड़ी में रिवाबा जडेजा का कबड्डी अवतार, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Story 1

मशीन खराब है! बोलकर ATM लूट: बुलंदशहर में शातिर गिरोह का खुलासा