बीजेपी विधायक केतकी सिंह और उनकी बेटी विभावरी सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने जिस तरह सपाइयों का सामना किया, उससे उन्हें गर्व है। केतकी सिंह ने कहा कि शेरनी ने शेरनी को जन्म दिया है, मेमने को नहीं।
दरअसल, केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर टोटी चोरी से जुड़ा एक बयान दिया था, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया।
केतकी सिंह ने कहा था कि अखिलेश यादव को पहले यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद टोंटियां कहां गईं। उन्होंने कहा कि अभी तक वो सरकारी टोंटियां वापस नहीं मिली हैं। इसी बयान के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर प्रदर्शन किया।
जब सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, तब केतकी सिंह और उनके पति बलिया में थे। घर पर उनकी बेटी विभावरी, कुक और ड्राइवर ही थे। केतकी सिंह ने बताया कि जब उनकी बेटी ने उन्हें प्रदर्शन के बारे में बताया तो वो डर गई थीं और तुरंत लखनऊ पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, उनकी बेटी ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों का सामना किया, उससे उनका डर खत्म हो गया।
विधायक की दसवीं में पढ़ने वाली बेटी विभावरी ने सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान साहस दिखाते हुए कहा था कि अगर मेरे ऊपर उंगली उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी। उनका यह बयान वायरल भी हुआ था। विभावरी ने कहा कि सुबह-सुबह केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे सुनने की उम्मीद नहीं थी। उन्हें डर लगा, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि इनसे क्यों डरना।
विभावरी ने प्रदर्शनकारियों से कहा, आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, मैं नहीं डरूंगी। लेकिन अगर आपने मुझ पर उंगली उठाई, तो मेरी मां आपको बीच से फाड़ देगी। बलिया जाओ... वहां उनसे बात करो। लेकिन घर में अकेली एक किशोरी को डराना राजनीति नहीं है। न तो मेरी मां आपसे डरती है, न ही मैं।
केतकी सिंह ने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वो अखिलेश यादव के परिवार की इज्जत करती हैं, लेकिन अखिलेश यादव को अपने कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमला करना है तो उन पर करें, उनके परिवार को निशाना क्यों बना रहे हैं? केतकी सिंह ने कहा कि जब विपक्ष पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी करेगा और वोट के लिए उन्हें चोर कहेगा, तो वो भी टोटी चोरी की बात जरूर करेंगी।
*विधायक केतकी सिंह की बेटी का दमदार बयान #ketkisingh #trending pic.twitter.com/ythUrjhvLk
— Garima Bajpai (@AnchorGarima) September 3, 2025
जीएसटी दरों में बदलाव: आपके बजट पर क्या होगा असर?
बिहार बंद: नेताजी हुए हैंग , फिर याद आया आज तो बंद है!
यमुना का कहर: दिल्ली के यमुना घाटों पर बाढ़ का ऐसा मंज़र कि फुटपाथ पर हो रहा अंतिम संस्कार!
अरे हमे क्यों नहीं आएगी... हार के बाद बाबर-रिज़वान पर अशरफ का मज़ेदार जवाब!
यमुना में उफान: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद, यात्रा से पहले जान लें अपडेट
जीएसटी का तोहफा: छोटी कारें और बाइकें हुईं सस्ती, जानें कितनी कम होंगी कीमतें!
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया फिनिशर , जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
थाने के बाहर नाचने पर हिसाब बराबर : रील बनाने वाले 12 में से 5 गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो
जीएसटी काउंसिल बैठक: आगामी सुधारों से नागरिकों और कारोबारियों को मिलेगी राहत
गजब! गुरुग्राम में जाम से बचने के लिए शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, वीडियो वायरल