जापान, तकनीक के मामले में हमेशा से ही आगे रहा है। हाल ही में, जापान ने अपनी मैग्लेव ट्रेन की रफ्तार से दुनिया को चौंका दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में, ट्रेन बिजली की तरह सरसराती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की रफ्तार 310 मील प्रति घंटे है, और इसकी कीमत लगभग 580 करोड़ रुपये है।
इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए पत्रकारों का एक समूह इकट्ठा हुआ था। सभी लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। ट्रेन इतनी तेज रफ्तार से गुजरी कि वहां मौजूद पत्रकारों का मुंह खुला का खुला रह गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि जापान की नई 70 मिलियन डॉलर की मैग्लेव ट्रेन को 310 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलते देख रिपोर्टर अवाक रह गया। वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।
मैग्लेव ट्रेन, जिसका अर्थ है मैग्नेटिक लेविटेशन, सामान्य ट्रेनों की तरह पहियों पर नहीं चलती। यह शक्तिशाली मैग्नेट की मदद से हवा में थोड़ी ऊपर की ओर तैरते हुए चलती है, जिससे घर्षण कम होता है और ट्रेन बहुत तेजी से दौड़ती है।
यह ट्रेन एक घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली से लखनऊ (लगभग 500 किलोमीटर) की दूरी इस ट्रेन से मात्र एक घंटे में तय की जा सकती है। जापान इस तकनीक से रेलवे की दुनिया में क्रांति ला रहा है।
*Reporter left speechless after witnessing Japan s new $70 million Maglev train in action at 310 mph pic.twitter.com/qSvSAl6nXm
— internet hall of fame (@InternetH0F) September 2, 2025
किम जोंग उन की कुर्सी और जूठा गिलास क्यों साफ करते हैं गार्ड?
यमुना में उफान: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद, यात्रा से पहले जान लें अपडेट
जीएसटी का तोहफा: छोटी कारें और बाइकें हुईं सस्ती, जानें कितनी कम होंगी कीमतें!
उफनती नदियों पर पुष्पा का नजारा: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा - कहां से बहकर आईं ये लकड़ियां?
दिल्ली में जल प्रलय : सचिवालय, ISBT जलमग्न, यमुना का रौद्र रूप
नई GST: डिशवॉशर से लेकर बर्तन और सिलाई मशीन... सब सस्ता, गृहणियों को मिला दिवाली का बड़ा तोहफा!
शेरनी ने शेरनी को जन्म दिया है, मेमने को नहीं : टोटी चोरी विवाद पर BJP विधायक केतकी सिंह का करारा जवाब
थाने के बाहर नाचने पर हिसाब बराबर : रील बनाने वाले 12 में से 5 गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो
बीजेपी-एनडीए का बिहार बंद सुपर फ्लॉप, जनता का समर्थन नहीं: तेजस्वी यादव
पंजाब सरकार की अनूठी पहल: बाढ़ पीड़ितों तक ड्रोन से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री