केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
चौहान ने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव से खराब हुई फसलों का भी निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के लिए हर संभव उपाय करेगी।
चौहान ने नुकसान की गंभीरता पर बात करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। किसान संकट में हैं। जानकारी के अनुसार, डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें जलमग्न हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जनता के साथ खड़े हैं।
उधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की नई चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में पंजाब में मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर होने की संभावना है, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा तथा चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भारी वर्षा के बीच राज्य सरकार ने घोषणा की है कि भीषण बाढ़ के कारण लगभग 37 लोगों की जान चली गई है। लगभग 1,655 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें गुरदासपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जिसके 324 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
पंजाब सरकार के अनुसार, 1,75,216 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। गुरदासपुर सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला रहा, जहाँ भारी बारिश के कारण 40,169 हेक्टेयर फसल भूमि प्रभावित हुई।
*संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। pic.twitter.com/Ofq7pztNZW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 4, 2025
एशिया कप के बीच लाल गेंद से अभ्यास करेंगे गिल और कुछ खिलाड़ी, जानिए क्या है खास वजह
गुरुग्राम का बाहुबली ! जाम में फंसे युवक ने फिल्मी अंदाज में पार की सड़क
जीएसटी का तोहफा: छोटी कारें और बाइकें हुईं सस्ती, जानें कितनी कम होंगी कीमतें!
कुल्लू में मलबे से निकली जिंदगी, ग्रीन कॉरिडोर बना एम्स पहुंचा घायल
टॉफी पर टैक्स! कांग्रेस ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा, GST सुधार पर पीएम मोदी का वार
भाजपा किसी की सगी नहीं, सिर्फ इस्तेमाल करो और फेंको की नीति: अखिलेश यादव
बीजेपी सांसद का दर्द: किसानों को लाइन में देख दुख हो रहा , कांग्रेस ने कहा - ये निकम्मापन कब तक चलेगा?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो को धमकी, शारिक मछली के गुर्गे ने दी रिश्वत की पेशकश
PKL 12: दो हार के बाद तेलुगू टाइटंस की जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिली शिकस्त
फैक्ट चेक: तेज प्रताप का नचनिया वाला तंज भाई तेजस्वी पर नहीं, पवन सिंह पर था