इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर अप्रत्यक्ष रूप से हुक्का को लेकर तंज कसा था। 2020 के उस इंटरव्यू में पठान ने कहा था कि वह धोनी के कमरे में जाकर उनके लिए हुक्का तैयार करने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं।
अब, पठान का एक और पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह धोनी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों की बात कर रहे हैं।
एक साल पहले जी न्यूज को दिए इंटरव्यू के क्लिप में पठान ने कहा कि उनकी महेंद्र सिंह धोनी, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना से गहरी दोस्ती थी। वे चारों अक्सर साथ में ही खाना खाते थे।
वायरल क्लिप में पठान कहते हैं, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी, ये तीन खिलाड़ी न तो मेरे बिना खाना खाते थे, न मैं इनके बिना खाना खाता था। इतनी गहरी हमारी दोस्ती थी जब हम साथ में खेलते थे।
इससे पहले, इरफान पठान ने 2020 में स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में हुक्का को लेकर धोनी पर कटाक्ष किया था। वह पुराना इंटरव्यू अब फिर से चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर धोनी की कथित हुक्का पार्टी पर मीम बन रहे हैं।
पठान ने कहा था, मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में जाऊं और हुक्का तैयार करूं या इसके बारे में बात करूं। हर कोई जानता है। कभी-कभी अगर आप इसके बारे में बात न करें तो ही बेहतर। एक क्रिकेटर का काम है फील्ड पर परफॉर्म करना और मैं उसी पर फोकस किया करता था।
उल्लेखनीय है कि इरफान पठान ने अपने आखिरी वनडे में 5 विकेट लिए थे, लेकिन उसके बाद भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे।
Q: Who were your friends in the Indian cricket team?
— ` (@WorshipDhoni) September 3, 2025
Irfan Pathan: Uthappa, Raina and Dhoni 🙏🤣 pic.twitter.com/IAFPFggKYA
आगरा में दर्दनाक हादसा: पेट्रोल पंप पर कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत
राहत कैंप को खुद राहत की दरकार! यमुना ने खोली ट्रिपल इंजन सरकार की पोल
पानी पर लाठी मार रही पुलिस? नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का वीडियो वायरल
क्या एक हजार रुपये की चप्पल पर अब भी लगेगा 12% GST? सरकार ने दिया जवाब
सबकी बल्ले-बल्ले, पर ये शौक पड़ेंगे महंगे: जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 40% स्पेशल GST
चीन की सैन्य परेड: रोबोट भेड़िए से लेकर परमाणु मिसाइलों तक, दुनिया को चौंकाने वाले घातक हथियारों का प्रदर्शन
क्या तेजस्वी तोड़ पाएंगे नीतीश का तिलिस्म? बिहार के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण
3 साल बाद फिर शर्मिंदा हुए शहबाज शरीफ, पुतिन ने मुस्कुराकर सिखाया तरीका
बर्लिन में मौत बनकर दौड़ी BMW, स्कूल जा रहे 15 बच्चे रौंदे
पंजाब बाढ़ में घर से मिले डॉलर? वायरल वीडियो का सच!