सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और अतरंगी देखने को मिलता है। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में एक कपल डिनर के लिए आया हुआ है। यह उनकी पहली डेट है या वे शादीशुदा हैं, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन उनके डिनर करने का तरीका ही इस वीडियो को वायरल कर रहा है।
पहले तो वे दोनों अपनी चेयर पर बैठते हैं। फिर, वह पूरा सेटअप एक केबल से बंधा होता है और उसे हवा में लटका दिया जाता है। हवा में लटककर डिनर करने के लिए एक अलग ही तरह की हिम्मत चाहिए, जो हर किसी के पास नहीं होती।
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @DikshaYrrr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, फर्स्ट डेट नहीं लास्ट डेट है।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कहां-कहां से आईडिया लाते हैं लोग।
दूसरे यूजर ने लिखा, ये सब किस लिए?
तीसरे यूजर ने लिखा, ये मरने का सबसे बेवकूफी भरा तरीका होगा।
चौथे यूजर ने लिखा, ये डरावना और बहुत खतरनाक है।
यह वीडियो निश्चित रूप से खतरनाक है और इसे दोहराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
First Date ❌ Last Date ✅ pic.twitter.com/oUUZvNINVl
— Diksha 🌸 (@DikshaYrrr) September 3, 2025
बिहार चुनाव: मांझी ने मांगी 20 सीटें, एनडीए में सीट बंटवारे पर घमासान!
मलेशियाई पीएम की पत्नी का जिनपिंग से हाथ मिलाने से इनकार! भारत हुआ हैरान
बाढ़ में सब कुछ खोने के बाद भी, बाबा ने राहतकर्मियों को पिलाई चाय!
क्या एक हजार रुपये की चप्पल पर अब भी लगेगा 12% GST? सरकार ने दिया जवाब
आपदा में मूर्खता! कीचड़ में फंसी कार, वायरल हुआ वीडियो
तुम नई जॉब खोजो, मैंने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप विदेशी पत्रकार पर क्यों भड़के?
जीएसटी में बड़ा बदलाव: अब केवल 5% और 18% के स्लैब, 22 सितंबर से लागू!
दिल्ली में जल प्रलय : सचिवालय, ISBT जलमग्न, यमुना का रौद्र रूप
गाली वाले मामले में तेजस्वी का मोदी पर तीखा पलटवार: सोनिया गांधी और मेरी मां को गाली दी गई तो कहां थे पीएम?
सबकी बल्ले-बल्ले, पर ये शौक पड़ेंगे महंगे: जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 40% स्पेशल GST