पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के सभी 23 जिले इस आपदा से जूझ रहे हैं, जहां 1,655 गांवों में पानी भर चुका है। अब तक इस भयंकर त्रासदी में 37 लोगों की जान चली गई है और लगभग 3.5 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
पंजाब सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। बाढ़ को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।
पिछले 37 सालों में आई इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई लोगों के घर और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पंजाब के लोग अपने पशुधन, खासकर भैंसों को बाढ़ के तेज बहाव में पाकिस्तान की तरफ बहते हुए देख रहे हैं।
पंजाब के फरीदकोट जिले के कई गांवों में बारिश का पानी भर गया है। पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश के कारण फरीदकोट के कई इलाकों में मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। बारिश के कारण लगभग 6 घरों की छतें गिर गई हैं। कोटकपूरा के जैतो रोड पर भी तेज बारिश के कारण एक गरीब मजदूर के घर की छत गिर गई। हालांकि, परिवार सुरक्षित है, लेकिन उनका घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
पठानकोट जिले के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। पंजाब के गवर्नर ने पठानकोट में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां रावी नदी के बढ़ने से लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ और कई लोग बेघर हो गए हैं। पठानकोट जिले के केजुलटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। प्रभावित जिलों का विवरण केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
रावी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। सतलुज और घग्गर नदियां भी उफान पर हैं। माधोपुर हैडवर्क से पानी छोड़ने के बाद रावी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पानी का स्तर कम होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जाएगा। अधिकारियों का भी कहना है कि बाढ़ के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय नुकसान का सटीक आंकलन तभी संभव होगा। फिलहाल, हजारों करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
*जो लोग पाकिस्तान का पानी तक रोकने के दावा कर रहे थे , वो किसानों
— Advocate 𝑴𝒖𝒎𝒕𝒂𝒋 ,Congress Councillor (@ansari2487) September 2, 2025
की भैंसें तक नहीं बचा पा रहे हैं!
पानी के साथ - साथ ये सारी भैंसें भी अब पाकिस्तानियों की हों गई। 💔😭😭
Pray for Punjab 🙏#FloodAlert
#PunjabFloods pic.twitter.com/qQsY4cZVcX
पुतिन और जिनपिंग की गुप्त बातचीत लीक: ऑर्गन ट्रांसप्लांट से 150 साल तक जीने का रहस्य!
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025: आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे स्थान पर
जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू, 5 और 18 फीसदी के टैक्स स्लैब को मिली मंजूरी
बेटे को कुत्ते ने काटा, पिता ने गुस्से में जानवर का जबड़ा फाड़ा
इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा: नया नक्शा, फिलीस्तीन में हड़कंप!
रोजमर्रा की चीजें सस्ती, लग्जरी आइटम महंगे: GST काउंसिल का बड़ा फैसला
GST परिषद का फैसला: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, AC, फ्रिज, टीवी, और कार समेत कई चीजें होंगी सस्ती
अरे हमे क्यों नहीं आएगी... हार के बाद बाबर-रिज़वान पर अशरफ का मज़ेदार जवाब!
आतंकियों का ठिकाना बना सटीक निशाना: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी
जीएसटी सुधारों का टैरिफ विवाद से कोई लेना-देना नहीं: वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण