दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बुधवार को एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के साथ राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण हिमाचल और पंजाब में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, वहीं कई अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
दिल्ली में बारिश के चलते रिंग रोड और डीएनडी फ्लाईवे पर भारी जाम लग गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने जाम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि बाइक सवार फ्लाईओवर के नीचे खड़े हो गए हैं, जिससे जाम लग गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस पर कार्रवाई की बात कही है। आजाद नगर से वेलकम मेट्रो रूट पर भी भारी जाम की शिकायत मिली, साथ ही सीलमपुर और लाजपत नगर रेड लाइट के पास भी जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सुबह 6 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर दर्ज किया गया। बुराड़ी, यमुना बाजार, एमनेस्टी मार्केट, तिब्बती बाजार और बासुदेव घाट जैसे इलाके पानी में डूब गए हैं। आईटीओ छठ घाट भी जलमग्न है। यमुना खादर, यमुना वाटिका और आसिता जैसे रिवर फ्रंट से जुड़े पार्कों में भी पानी भर गया है।
मौसम विभाग ने दोपहर 2:15 बजे एक पोस्ट में बताया कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शहादरा, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पूरे दिल्ली एनसीआर के साथ करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, बड़ौत, दौला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, कीथौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावठी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, भिवाड़ी (राजस्थान) में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मटनहेल, कोसली, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा), सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, बिजनौर, हास्तिनापुर, सियाना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, देबई, नरौरा, गभाना, जटारी, अत्रौली, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, सिकंद्राराव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद, टुंडला, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद (उ.प्र.), तिजारा, विराटनगर, राजगढ़, मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
*Bike wale phir flyover ke niche Khade ho gaye pura Ring road jaam kara diya DND bhi jaam hai sabhi flyover ke niche bike wale Khade hai please inko hatta diya jaaye @dtptraffic @gupta_rekha @LtGovDelhi pic.twitter.com/CLKeLOR3aT
— Deepak singh (modi kaa parivar) (@thaku54250) September 3, 2025
कभी आंख मारकर दीवाना बनाने वाली नेशनल क्रश का ये हाल?
पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, किसान बेहाल, राज्य आपदा प्रभावित घोषित
Dream11 से नाता टूटने के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया नाम!
रीवा में पुलिस का अजब कारनामा: पहले चाय-बिस्किट, फिर लाठीचार्ज!
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया फिनिशर , जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
इंसानी लालच का नतीजा: उत्तराखंड में बाढ़ में बह गया तेंदुआ, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
खेसारी लाल यादव का विवादित वीडियो वायरल: लड़की को गले लगाकर बोले आपतिजनक बात!
बीजेपी का पलटवार: पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी मिले दो वोटर आईडी कार्ड!
मौत को छूकर लौटा बाइक सवार: हेलमेट ने बचाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष