मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) को नया अध्यक्ष मिल गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
29 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही वे संघ के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिंधिया परिवार का MPCA पर 24 सालों से दबदबा रहा है। अब तीसरी पीढ़ी ने इस जिम्मेदारी को संभाला है।
महाआर्यमन सिंधिया, सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जिन्हें MPCA की बागडोर सौंपी गई है। इंदौर में हुई AGM बैठक में निर्विरोध उनके नाम पर सहमति बनी।
अध्यक्ष पद संभालते ही उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली।
ज्योतिरादित्य सिंधिया 35 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। वहीं, स्व. माधवराव सिंधिया ने 37 वर्ष की आयु में यह पद संभाला था। महाआर्यमन ने 29 साल की उम्र में अध्यक्ष बनकर अपने दादा और पिता दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
महाआर्यमन वर्तमान में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के चेयरमैन भी हैं।
*श्री @AScindia को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 2, 2025
निश्चित ही, आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा, उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/fcS58fk3Yo
अफगानिस्तान में भूकंप: भारत ने भेजी 21 टन राहत सामग्री, जयशंकर ने कहा - मदद जारी रहेगी
बलरामपुर में लुत्ती जलाशय टूटा: 7 बहे, 4 शव बरामद, गांव में हाहाकार
कांग्रेसी विधायक का महिला पत्रकार पर विवादित बयान: जब आपकी डिलीवरी होगी, तब...
गुरुग्राम जाम में रैपिडो ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत, 6 घंटे फंसी महिला को पहुंचाया घर
घर से स्कूटी निकालते वक्त महिला का हुआ बुरा हाल, वीडियो हुआ वायरल
तेजस्वी यादव के ठुमके पर बवाल: बहन ने दी सफाई, भाई ने कसा तंज, NDA को मिला मौका
अपनी हरी भरी ट्रेन से 20 घंटे का सफर तय कर चीन पहुंचे किम जोंग उन, जानिए इस शाही सवारी की खासियत
ट्रंप का धमाका: अमेरिकी स्पेस कमांड अब अलबामा में, कोलोराडो को झटका!
भारी बारिश का कहर जारी: घरों में दुबके लोग, मौसम विभाग का अलर्ट!
बाढ़ का पानी वरदान! टब में भर लें: पाक रक्षा मंत्री का अजीब तर्क