उत्तराखंड के कई जिले लगातार बारिश की मार झेल रहे हैं। मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर हैं। सड़कें बंद हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इस आपदा के बीच, एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वन्यजीवों पर इस त्रासदी के प्रभाव को दर्शाता है।
यह वीडियो मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण के विशेष सचिव डॉ. पीएम धकाते ने एक्स पर साझा किया है। इसमें एक तेंदुआ बाढ़ के पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
डॉ. धकाते ने पोस्ट में लिखा, एक दिल दहला देने वाली क्षति। उत्तराखंड, हिमालय में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण एक तेंदुआ डूब गया। प्रकृति की शक्ति अपार है; आइए हम वन्यजीव सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।
इस वीडियो पर लोगों ने दुख जताया है। एक यूजर ने इसे दुखद बताया, वहीं एक अन्य ने कहा, दिन के अंत में प्रकृति का अपना रास्ता है। हालांकि, आप मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।
उत्तराखंड में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में चंपावत में 109 मिमी और देहरादून में 73.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। देहरादून के अस्थल में शालिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।
देहरादून, टिहरी, पौडी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। सबसे ज्यादा खतरा उत्तरकाशी में है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे के कई घाटों को खाली करा लिया गया है।
*A heartbreaking loss. A Leopard drowned due to flash floods triggered by heavy rains in the Uttarakhand, Himalayas. Nature’s power is immense — let’s stay mindful of wildlife safety. #Uttarakhand #Wildlife #Leopard #Conservation #nature pic.twitter.com/jU7jAldbkg
— Dr. PM Dhakate (@paragenetics) September 1, 2025
बेंगलुरु भगदड़: विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया दिल दहला देने वाला दिन
जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, मॉस्को आने का दिया न्योता, पर सवाल - क्या कोई मतलब है?
गिलास उठाया, कुर्सी रगड़ी... पुतिन से मिलकर किम जोंग के स्टाफ ने मिटाए सारे सबूत !
खजराना के गणेश जी का दिव्य स्वरूप: हीरे-मोती से सजे गणपति, पूरी करते हैं मनोकामनाएं
पेट खाली, बालों में चमेली: कांग्रेस सरकार का हवाई जहाज खरीद पर विवाद
पुतिन और जिनपिंग की गुप्त बातचीत लीक: ऑर्गन ट्रांसप्लांट से 150 साल तक जीने का रहस्य!
पंजाब बाढ़: केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, पूरे देश से मांगी मदद
सबकी बल्ले-बल्ले, पर ये शौक पड़ेंगे महंगे: जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 40% स्पेशल GST
OMG! विदेशी पर्यटक से रिश्वत लेते पकड़े गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी, DCP ने लिया एक्शन
SBI ग्राहक ध्यान दें! कल दोपहर YONO सर्विस एक घंटे के लिए रहेगी बंद