रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में 29 अगस्त को गौतम नामक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी अभिषेक आनंद को अरवल से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभिषेक आनंद, जो बेऊर थाने के सिपारा का रहने वाला है, ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में गौतम को घर से बुलाकर गोली मार दी थी। गौतम के गर्दन के पास गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
अभिषेक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने परसा के एतवारपुर में एक गैंग से जुड़े बदमाशों के घर से छापेमारी कर दो पिस्टल, चार मैगजीन, चार कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल फोन, 220 लीटर अंग्रेजी शराब, एक बाइक और दो हजार रुपये बरामद किये। अभिषेक ने गौतम को गोली मारने के लिए इसी गैंग से पिस्टल ली थी।
गैंग से जुड़े सात लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद बाइक और पिस्टल गौतम को गोली मारने में प्रयुक्त की गई थी।
बताया जाता है कि गौतम को गोली मारने के बाद अभिषेक जहानाबाद भाग गया और फिर वहां से अरवल में छिप गया था, जहां से उसे पकड़ा गया। घटना के बाद पुलिस ने उसके सिपारा स्थित घर पर छापेमारी की, तो उसके भाई आदित्य के पास से छह कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने बेऊर थाने में केस दर्ज कर आदित्य को जेल भेज दिया था।
अभिषेक आनंद का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी लड़की का आठ साल से गौतम से भी संबंध था। लड़की अभिषेक के साथ ही गौतम से भी बात करती थी। यह बात अभिषेक को पता चल गया और उसने गौतम को बात करने से मना भी किया था। लेकिन गौतम तैयार नहीं हुआ और आपस में विवाद हो गया।
29 अगस्त को अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर गौतम के पास गया था और उस दिन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद अभिषेक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सिपारा स्थित घर छोड़ दिया और फिर वहां से पिस्टल लेकर आया। उसने फोन कर गौतम को भूपतिपुर के पटना कांवेंट स्कूल के पास बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह भाग गया।
सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि लड़की से बात करने के विवाद में अभिषेक ने गौतम को गोली मार दी थी। अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर हथियार और शराब बरामद की गई है। इस संबंध में परसा थाने में भी केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले में सात और लोगों का नाम सामने आया है, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
*#पटना_पुलिस की त्वरित कार्रवाई...
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) September 2, 2025
दिनांक 29.08.25 को #रामकृष्णानगर थानान्तर्गत ग्राम भूपतिपुर में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने संबंधी सूचना प्रतिवेदित हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा #तकनीकी… pic.twitter.com/LOqzozQOGc
सस्पेंशन के बाद के कविता का BRS से इस्तीफा, MLC पद भी छोड़ा, पिता KCR को दी आसपास नज़र रखने की सलाह
बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए केजरीवाल की गुहार, AAP सांसद-विधायक देंगे एक महीने का वेतन
फ्लाईओवर पर जलती कार का खौफनाक मंजर, जान बचाने भागे लोग
अल्लाह की सौगात : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की बाढ़ के पानी को टब में भरने की सलाह
मां के अपमान पर PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार: यह स्क्रिप्टेड था
अंडरपास डूबे, सड़कें बनीं तालाब, पार्किंग भी जलमग्न: दिल्ली-नोएडा में बारिश का कहर
कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड... तेजस्वी का मोदी पर तीखा हमला
बीच वॉलीबॉल में कुत्ते ने जीती बाज़ी, इंसानों की तरह मनाया जश्न!
दिल्ली में बाढ़ का कहर: लोहा पुल बंद, ट्रेनें रद्द, निचले इलाकों में हाहाकार
ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: 31 नक्सलियों का सफाया, अमित शाह ने जवानों को किया सम्मानित