चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने की अपील की है।
केजरीवाल ने कहा कि आप के सभी सांसद और विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत आप के सभी कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर राहत कार्य में जुटे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हमेशा देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने सीना तानकर खड़ा रहा है। लेकिन आज पंजाब संकट में है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हमारे देश का केवल एक राज्य नहीं है, बल्कि हिन्दुस्तान की एक मजबूत ढाल है। इतिहास गवाह है कि जब भी कोई विदेशी हमलावर हमारे देश की ओर बढ़ा तो पंजाब ने अपनी छाती पर पहला वार झेला।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा भारत मां की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं ताकि बाकी देश महफूज रह सके। पंजाब पांच दरियाओं की वह पवित्र धरती है, जिसके पानी से सिर्फ फसलें ही नहीं, बल्कि ज्ञान व वीरता की गाथाएं भी सिंची गई हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आज कुदरत ने पंजाब पर ऐसा कहर ढाया है कि पंजाब बाढ़ की चपेट में आ गया है। पंजाब के खेतों में बेसुमार पानी भरा है। पंजाब के लोग बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
केजरीवाल ने कहा कि आज हर पंजाबी एक-दूसरे की मदद कर रहा है। अपनी मुसीबत भूल कर हर पंजाबी अपने पड़ोसी की मदद कर रहा है। इंसानियत की यह मिशाल केवल पंजाब में ही संभव है।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब जिस आपदा का सामना कर रहा है, वह कोई आम बाढ़ नहीं है, बल्कि 37 साल बाद पंजाब ने ऐसी भयानक तबाही देखी है। एक हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं, ढाई लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि इस अभूतपूर्व संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन लोगों के साथ खड़ा है।
केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और विशेष रूप से केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत का धर्म निभाएं और मिलकर पंजाब की मदद करें।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, गोवा समेत देश में आम आदमी पार्टी के सभी सांसद और विधायक इस कठिन घड़ी में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी एक-एक महीने की तनख्वाह पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं।
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने देश भर के लोगों से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में स्वेच्छा से दान करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री राहत कोष का बचत खाता संख्या 001934001000589 है। इसका आईएफएससी कोड टीपीएससी0000019 है, शाखा कोड 0019 है। बैंक शाखा का नाम पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में पंजाब सिविल सचिवालय में स्थित है।
देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2025
आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं।… pic.twitter.com/hWvyRdyp0t
वो दिन दूर नहीं, जब भारत की चिप दुनिया को बदलेगी!
अनंत अंबानी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, दोस्त शिखर पहाड़िया भी साथ
देश की भ्रष्ट पुलिस की करतूत: जापानी पर्यटक से ₹1000 की रिश्वत, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
इलू इलू करने पहुंचा, मिली धुनाई! आशिक की कुटाई का वायरल वीडियो
बिग बॉस 19: आवेज दरबार ने खोला तान्या मित्तल का गेम प्लान, प्रणित मोरे ने भी किया खुलासा
क्या मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को देश की बर्बादी का जिम्मेदार बताया? वायरल वीडियो का सच
रेप के आरोपी AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार!
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम घोषित, 38 वर्षीय विलियम्स की वापसी
अंतरिक्ष में भारत की छलांग: स्वदेशी चिप विक्रम-32 से आत्मनिर्भरता की ओर
मोदी-जिनपिंग-पुतिन का वीडियो पोस्ट कर कैलिफ़ोर्निया गवर्नर ने उड़ाया ट्रम्प का मज़ा