सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घर के अंदर कंटेस्टेंट के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़े हो रहे हैं।
कल के एपिसोड में देखा गया कि बसीर और जीशान, तान्या को स्मोकिंग एरिया साफ करने के लिए कहते हैं। तान्या मना करती हैं, जिसके बाद घर में खूब हंगामा होता है और सब तान्या को निशाना बनाते हैं।
इस बीच, आवेज दरबार और प्रणित मोरे, तान्या के गेम प्लान को लेकर बातचीत करते हुए नजर आते हैं।
बिग बॉस 19 के घर से सामने आई एक वीडियो क्लिप में आवेज दरबार कहते हैं, तान्या मित्तल बहुत स्मार्ट है। वो खुद को टारगेट होने दे रही है। तान्या को अच्छा लग रहा है कि लोग उसे निशाना बना रहे हैं, ये उसका गेम प्लान है।
प्रणित मोरे भी आवेज की बात से सहमत होते हुए कहते हैं कि तान्या जानबूझकर गलतियां कर रही हैं।
इन दोनों की बातों को सुनकर दर्शकों ने भी अपनी सहमति जताई है। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल चीजों को लेकर दिखावा करने के चक्कर में ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, कुछ लोग तान्या का समर्थन करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। इस हफ्ते मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन घर से बाहर जाएगा।
#AwezDarbar: #TanyaMittal ko chahiye ki log usse target kare, ye uska game plan hai !! #BiggBoss19 #BB19 #PranitMore pic.twitter.com/URjcnEK6qQ
— BiggBossIndiaTalk (@BigBoss_India) September 2, 2025
बुर्ज खलीफा से महंगे फ्लैट, लग्जरी गाड़ियां फिर भी बेबस गुरुग्राम: आखिर क्यों बारिश में डूब जाता है सपनों का शहर?
अगर भारत, चीन, रूस एकजुट हुए तो अमेरिका का क्या होगा? विशेषज्ञ के बयान ने मचाई खलबली
आप विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग में कांस्टेबल घायल
बिहार में सियासी भूचाल: राहुल-तेजस्वी पर गाली देने का आरोप, 4 सितंबर को एनडीए का बंद का ऐलान
जापानी पर्यटक से रिश्वत! गुरुग्राम पुलिस का कारनामा कैमरे में कैद, तीन सस्पेंड
सड़क पर सांड बना बाहुबली , ट्रैक्टर को धकेला पीछे, लेकिन पल भर में पलटा खेल!
बीच वॉलीबॉल में कुत्ते ने जीती बाज़ी, इंसानों की तरह मनाया जश्न!
मां के अपमान पर PM मोदी की प्रतिक्रिया सुनकर बिहार में रो पड़े BJP नेता
बिग बॉस 19: आवेज दरबार ने खोला तान्या मित्तल का गेम प्लान, प्रणित मोरे ने भी किया खुलासा
जर्मन विदेश मंत्री वेडफुल भारत पहुंचे, द्विपक्षीय संबंधों को बताया घनिष्ठ