पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
पंजाब पुलिस हरमीत सिंह को वापस पंजाब ले जा रही थी, तभी उनके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई।
गोलीबारी में एक कांस्टेबल को गोली लगी है। हमलावरों ने पुलिसकर्मी पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। पुलिस ने हरमीत सिंह के खिलाफ फरार होने का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
पठानमाजरा को उनकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुए रेप के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह एफआईआर पटियाला के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद लोकल थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने पीछा करते हुए उनकी एक गाड़ी, फॉर्च्यूनर, को जब्त कर लिया है, लेकिन पठानमाजरा स्कॉर्पियो में फरार हो गए।
इस बीच, हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पठानमाजरा ने फेसबुक वीडियो में कहा कि पंजाब में दिल्ली की आप टीम राज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ को लेकर आलोचना करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबा रही है। उन्होंने हाल ही में सरकार की बाढ़ राहत पर आलोचना की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी। उन्होंने सिंचाई विभाग के एक अफसर को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।
*Sanour AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra in a Facebook LIVE said Punjab Police has now booked him under IPC 376 in an old case involving his ex-wife. He alleged the Delhi AAP team is trying to rule over Punjab and is “suppressing his voice.”
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 2, 2025
#Punjab https://t.co/MMgsh6qeBJ pic.twitter.com/dTeSKyJK1G
दिल्ली में बाढ़ का कहर: लोहा पुल बंद, ट्रेनें रद्द, निचले इलाकों में हाहाकार
पंजाब में बाढ़: केजरीवाल कल करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा, केंद्र से मांगी मदद
मंडी में पहाड़ दरका, मलबे में दबे छह, तीन की मौत
ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भी भारत नहीं झुकेगा: ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा बयान
अंतरिक्ष में भारत की छलांग: स्वदेशी चिप विक्रम-32 से आत्मनिर्भरता की ओर
पार्टी में साजिश! बीआरएस से निलंबित होने के बाद के. कविता का इस्तीफा
बाढ़ का पानी वरदान! टब में भर लें: पाक रक्षा मंत्री का अजीब तर्क
Dream11 से नाता टूटने के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया नाम!
निफ्टी हुआ शून्य , जेरोधा में तकनीकी खराबी; यूजर्स ने नितिन कामथ को सुनाई खरी-खोटी
मीरजापुर में कोबरा ने ली बालिका की जान, परिजनों ने सांप को दिया जीवनदान