हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश ने तबाही मचाई। कुल्लू जिले में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक घर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो कुल्लू जिले के आनी में न्यू बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। इसमें एक मकान पहाड़ी से नीचे गिरता हुआ दिख रहा है। वीडियो बना रहे लोग मकान को ढहते हुए देखकर दंग रह जाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हुए सुने जा सकते हैं। एक लड़की कहती है, परे वाला घर भी जाएगा देखना।
बारिश के कारण हिमाचल में रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। छह राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,311 सड़कें बंद हैं और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, और अगले दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य के मंडी में 289, शिमला में 241, चंबा में 239, कुल्लू में 169 और सिरमौर जिले में 127 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
आंकड़ों के अनुसार, मानसून शुरू होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 327 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता हैं।
सोमवार को राज्य भर में 3,263 बिजली ट्रांसफार्मर और 858 जलापूर्ति योजनाएं बाधित रहीं।
हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के बाद से राज्य में 95 बार अचानक बाढ़, 45 बार बादल फटने और 115 भीषण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में अब तक राज्य को 3,158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
*#Watch : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से भीषण बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड में घर के ढहने का वीडियो सामने आया है। ये घटना कुल्लू जिले के आनी में न्यू बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।#HimachalPradesh #Kullu #Landslide pic.twitter.com/e7jyngE5SP
— Hindustan (@Live_Hindustan) September 2, 2025
आंटी बनीं लाल परी , डांस करते हुए गिरीं धड़ाम, फिर... हँसी नहीं रोक पाएंगे!
बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए केजरीवाल की गुहार, AAP सांसद-विधायक देंगे एक महीने का वेतन
पंचकूला में बच्चों से भरी कार पर गिरा पेड़, 6 घायल
महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA अध्यक्ष, तोड़ा दादा और पिता का रिकॉर्ड!
बेंगलुरु भगदड़: विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया दिल दहला देने वाला दिन
पंजाब में बाढ़: भारतीय सेना बनी मसीहा, चला रही राहत और बचाव अभियान
फिर पलटा पाकिस्तान, जूनियर हॉकी विश्वकप से किया किनारा, भारत आने से इनकार
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
36 घंटे में दूसरी बार भयानक भूकंप! अफगानिस्तान में फिर मची तबाही
1400 गांव जलमग्न, लाखों बेघर, फसलें नष्ट, 30 से ज़्यादा मौतें!