अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है, जिससे देश में चीख-पुकार मच गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है।
रविवार देर रात अफगानिस्तान में आए भूकंप से भारी तबाही हुई थी, जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अफगानिस्तान के लोग अभी इस तबाही से उबर भी नहीं पाए थे कि एक और भूकंप आ गया है।
पिछले दो दिनों में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान की धरती भूकंप से हिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भारतीय समयानुसार आज शाम 5:59 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 134 किलोमीटर पूर्व में था। इसका केंद्र ज़मीन से लगभग 130 किलोमीटर अंदर था।
हालांकि, इस नए भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की ख़बर सामने नहीं आई है।
रविवार देर रात अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में आए भीषण भूकंप से दहशत का माहौल है। रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का यह भूकंप जलालाबाद के पास ज़मीन से मात्र 8 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे पूरा इलाका हिल गया। भूकंप ने सबसे ज़्यादा तबाही दराह-ए-नूर ज़िले के सातिन गांव में मचाई है।
रविवार को देर रात आए भूकंप से अब तक 1400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और 3000 से ज़्यादा लोग घायल हैं। कई गांवों के घर तबाह हो गए हैं। बचाव दल मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हैं। मौतों का आंकड़ा अभी और ज्यादा बढ़ सकता है।
रविवार को जब अफगानिस्तान में धरती कांपी थी तो उत्तर भारत के प्रांतों ने भी उसकी धमक महसूस की थी। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, भारत में इस भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।
*EQ of M: 5.3, On: 02/09/2025 17:59:43 IST, Lat: 34.55 N, Long: 70.68 E, Depth: 130 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 2, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/vyeZolEPEU
खेसारी लाल यादव का विवादित वीडियो वायरल: लड़की को गले लगाकर बोले आपतिजनक बात!
धोनी के हुक्का मीम्स की बाढ़: क्या है इस कहानी का सच?
एसएस राजामौली की SSMB29: पठान को पछाड़, 120 देशों में मचाएगी धमाल!
पंजाब-हरियाणा में बारिश का कहर, पंचकूला में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, घायल होने की आशंका!
दिल्ली में बारिश का कहर: कालिंदी कुंज, वासुदेव घाट और यमुना बाजार जलमग्न
पूरा गांव पलक झपकते ही समुद्र में समाया, कैमरे में कैद हुआ भयावह दृश्य!
तेजस्वी यादव के डांस पर प्रशांत किशोर का तंज: राघोपुर बाढ़ में, विधायक मरीन ड्राइव पर नाच रहे!
मंडी में पहाड़ दरका, मलबे में दबे छह, तीन की मौत
इंदौर के MY अस्पताल में चूहों का आतंक: एक बच्चे की मौत, नर्स निलंबित
अगर भारत, चीन, रूस एकजुट हुए तो अमेरिका का क्या होगा? विशेषज्ञ के बयान ने मचाई खलबली