एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हुक्का मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं, लेकिन इन मीम्स के पीछे की कहानी क्या है?
एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक शख्स परखनली जैसे पात्रों में कुछ डाल रहा है। कैप्शन में लिखा है, अंबाती रायुडू बहुत ही सावधानी से कोयला जलाते हुए और धोनी के लिए ब्लूबेरी फ्लेवर का हुक्का मिक्स करते हुए।
एक अन्य यूजर ने दावा किया कि विराट कोहली धोनी के लिए हुक्का तैयार किया करते थे। उसने 2014 के एक एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली कथित तौर पर धोनी की हुक्का पार्टियों में नियमित रूप से दिखते थे। कहा जाता है कि ऐसी ही एक पार्टी नागपुर के एक होटल में हुई थी, जहां होटल की कालीन में आग लग गई थी और टीम इंडिया को 42,000 रुपये का हर्जाना भरना पड़ा था।
एक यूजर ने धोनी, बादशाह और हार्दिक पांड्या का एक डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हुक्का तैयार करने से इनकार करने वाले खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप करने के बाद धोनी।
एक अन्य यूजर ने भारतीय खिलाड़ियों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, वे खिलाड़ी जो एमएस धोनी के लिए हुक्का तैयार करते थे।
यह हुक्का वाली बात आई कहां से? क्रिकेट जगत में ऐसी चर्चाएं रही हैं कि धोनी हुक्का के शौकीन हैं। धुआं उड़ाते उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। दावों के मुताबिक, वह अक्सर हुक्का पार्टी किया करते थे, जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी शामिल होते थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज बेली ने 2018 में दावा किया था कि धोनी को हुक्का पीने की आदत है। उन्होंने कहा था, उन्हें हुक्का पीना पसंद था। इसलिए वह अक्सर अपने कमरे में हुक्का जलाते थे और आप वहां कई युवा खिलाड़ियों को पा सकते थे।
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी 2020 में दिए अपने एक इंटरव्यू में हुक्का को लेकर धोनी पर तंज कसा था। पठान ने अपने आखिरी ओडीआई में 5 विकेट लिए थे, उसके बावजूद वह टीम से ड्रॉप कर दिए गए थे। वह दौर धोनी के कप्तानी वाला था।
पठान ने स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में धोनी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं थे जो धोनी के कमरे में जाएं और उनके लिए हुक्का तैयार करें। उन्होंने कहा था, मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में जाऊं और हुक्का तैयार करूं या इसके बारे में बात करूं। हर कोई जानता है। कभी-कभी अगर आप इसके बारे में बात न करें तो ही बेहतर। एक क्रिकेटर का काम है फील्ड पर परफॉर्म करना और मैं उसी पर फोकस किया करता था।
*So this is how rp singh got chance in team india https://t.co/EvZn2erkR5 pic.twitter.com/X2REjvQrEK
— Bewda babloo 🧉 (@babloobhaiya3) September 2, 2025
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर फिर उठे सवाल, राजस्थान के इस खिलाड़ी के बयान ने मचाया बवाल
महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA अध्यक्ष, तोड़ा दादा और पिता का रिकॉर्ड!
SBI ग्राहक ध्यान दें! कल दोपहर YONO सर्विस एक घंटे के लिए रहेगी बंद
रीवा में पुलिस का अजब कारनामा: पहले चाय-बिस्किट, फिर लाठीचार्ज!
घर से स्कूटी निकालते वक्त महिला का हुआ बुरा हाल, वीडियो हुआ वायरल
पूरा गांव पलक झपकते ही समुद्र में समाया, कैमरे में कैद हुआ भयावह दृश्य!
बाढ़ का पानी वरदान! टब में भर लें: पाक रक्षा मंत्री का अजीब तर्क
क्या PM मोदी ने सच में किसी को कहा था 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड ? तेजस्वी के जिक्र से मचा बवाल
मुझ पर उंगली उठाई तो माँ बीच से फाड़ देगी! - सपा नेताओं पर भड़की बीजेपी विधायक की बेटी