बलिया की बांसडीह विधानसभा से बीजेपी विधायक केतकी सिंह विवादों में घिर गई हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने के लिए केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर पहुंच गए।
हालांकि, वहां पुलिस की तैनाती थी और सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।
इसके बाद केतकी सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी मां यहां नहीं हैं और उन्हें डराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें किसी ने छुआ तो उनकी मां बीच से फाड़ देंगी।
केतकी सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या बस सेवा पर सवाल उठाए जाने पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी टोटियां कहां चली गईं? उन्होंने मांग की कि अखिलेश पहले टोटियों का हिसाब दें।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा सरकार में स्कूलों में गाय और भैंसें पढ़ा करती थीं।
केतकी सिंह की इस टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि वह केतकी सिंह को टोटी देने आई हैं और चाहती हैं कि वह विकास और लोगों की समस्याओं पर बात करें।
इस प्रदर्शन के बाद केतकी सिंह की बेटी विभावरी सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, मेरी मां यहां नहीं हैं, इन्हें लगता है कि ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे। अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।
विभावरी ने कहा कि उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे हैं क्योंकि उनकी मां ने अखिलेश यादव और उनकी सरकार के खिलाफ एक बयान दिया था।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को लगता है कि एक 16 साल की बच्ची को डराकर राजनीति कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई डर नहीं लग रहा है, लेकिन अगर मेरे ऊपर एक उंगली भी उठाई, तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।
विभावरी ने यह भी कहा कि अगर किसी को उनकी मां से परेशानी है, तो वे बलिया जाएं, क्योंकि उनकी मां वहीं से विधायक हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक 16 साल की बच्ची को अकेले घर में डराना कितना सही है। उन्होंने सरकार से कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और न ही उनकी मां डरने वाली हैं।
*विधायक केतकी सिंह के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने दिया करारा जवाब...
— Divya Gaurav Tripathi 🇮🇳 (@write2divya) September 3, 2025
मेरी माँ यहां नही हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे,अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी ... pic.twitter.com/ly7DX1nXRz
गाली वाले मामले में तेजस्वी का मोदी पर तीखा पलटवार: सोनिया गांधी और मेरी मां को गाली दी गई तो कहां थे पीएम?
दिल्ली में यमुना का कहर: जलस्तर 207 मीटर पार, लोग बिस्किट के सहारे जीने को मजबूर
सस्पेंशन के बाद के कविता का BRS से इस्तीफा, MLC पद भी छोड़ा, पिता KCR को दी आसपास नज़र रखने की सलाह
मनोज जरांगे के आगे झुकी महाराष्ट्र सरकार, मराठाओं की जीत पर फडणवीस का बड़ा बयान
दादा को नहीं पहचाना! डीएसपी अंजलि कृष्णा को अजित पवार ने लगाई फटकार
दिल्ली में बारिश का कहर: कालिंदी कुंज, वासुदेव घाट और यमुना बाजार जलमग्न
दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक बनी हेलीकॉप्टर , हेलमेट ने बचाई जान
दिल्ली में यमुना का कहर: बाढ़ से त्राहिमाम, 7500 लोग बेघर
इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा: नया नक्शा, फिलीस्तीन में हड़कंप!
Dream11 से नाता टूटने के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया नाम!