बिहार में इंडिया गठबंधन के बाद अब एनडीए की बारी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महागठबंधन के मंच से दी गई गाली के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
हाल ही में, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत माताजी को लेकर अपशब्द कहे गए थे। इसी को लेकर भाजपा ने विरोध जताया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और कांग्रेस पार्टी ने खुद को युवक से अलग कर लिया है।
महागठबंधन के मंच से अपशब्द कहे जाने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। भावुक पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि हर मां-बहन का अपमान है। मोदी ने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने पूछा कि उनका क्या दोष था और उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए। उन्होंने कहा कि वे राजद और कांग्रेस को माफ कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान भावुक होकर कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को 20 लाख मां, बहन, बेटी सुन रही थी। उन्होंने बताया कि मां, बहन, बेटी मनुष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। जिस प्रकार कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गंदी गाली दी गई, इससे बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती शर्मसार हो रही है, इसलिए उनकी आंखें नम हो गई।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें भी बहुत दुख है कि कांग्रेस और महागठबंधन ने इस तरह से लोकतंत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि वे उस दर्द का एहसास कर सकते हैं जिससे प्रधानमंत्री गुजर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली कोई और घटना इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है कि एक राजनीतिक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। चौधरी ने कहा कि पूरा बिहार मर्माहत है और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।
*#WATCH पटना (बिहार): बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। pic.twitter.com/0q31GTH0cB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
सस्पेंशन के बाद के कविता का BRS से इस्तीफा, MLC पद भी छोड़ा, पिता KCR को दी आसपास नज़र रखने की सलाह
टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर नहीं बन पाएंगी ये कंपनियां - BCCI का सख्त निर्देश!
पंजाब बाढ़: IPS अफसरों ने CM राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन
भारत और जर्मनी व्यापार सुगमता बढ़ाएंगे, अंतरिक्ष व रक्षा में होगा सहयोग
संजू सैमसन के बारे में वो राज जो किसी को नहीं पता, नीतीश राणा ने किया खुलासा!
छत से कूदी महिला, पति ने अस्पताल ले जाने की बजाय पीटा; मरने दो इसे
पूरा गांव पलक झपकते ही समुद्र में समाया, कैमरे में कैद हुआ भयावह दृश्य!
बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा बाधित, हजारों यात्री भरमौर में फंसे
मैंने यह नहीं किया, तो मैं ड्रॉप हो गया : इरफान पठान का धोनी पर आरोप, पुराना कमेंट वायरल
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!