दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी ने पंजाब सीएम को मिलाया फोन, बाढ़ पर चिंता जताई
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम चीन से लौटने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन किया।

पीएम मोदी ने पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री मान से चर्चा की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने भगवंत मान से फोन पर बातचीत में पंजाब में बारिश और बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

पंजाब के 9 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि राज्य में विनाशकारी बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक पठानकोट जिले में हुई हैं। इसके अलावा 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

लगातार बारिश के कारण पंजाब सरकार ने सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर तक बंद कर दिया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की है।

राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने की अवधि भी 3 सितंबर तक बढ़ा दी है।

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि राज्य में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण व्यापक तबाही हुई है।

सरकार प्रभावित नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे अथक प्रयास कर रही है।

अब तक कुल 15688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। गुरदासपुर से 5549, फिरोजपुर से 3321, फाजिल्का से 2049 और पठानकोट से 1139 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विस्थापित परिवारों को तुरंत आश्रय प्रदान करने के लिए पूरे पंजाब में 129 शिविर स्थापित किये गये हैं।

राज्य सरकार ने जिला प्रशासनों को इन केंद्रों पर पर्याप्त खाद्य आपूर्ति, चिकित्सा सहायता और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में राज्य भर में कुल 7144 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

12 जिलों के कुल 1044 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

जिला उपयुक्तों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब के विभिन्न जिलों में बाढ़ से कुल 2,56,107 लोग प्रभावित हुए हैं।

एनडीआरएफ की 20 टीमें और वायु सेना, नौसेना और थलसेना की 10 टुकड़ियां बचाव और राहत कार्यों में जुटी हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण 1 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक 12 जिलों में 29 लोगों की जान चली गई है।

बाढ़ से कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है और विभिन्न जिलों में कुल 94061 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शिखर धवन ED मुख्यालय पहुंचे, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ

Story 1

दिल्ली में बाढ़ का कहर: जिन्हें बचाना था, वो राहत शिविर ही डूबे!

Story 1

पीएम मोदी के साथ मिलकर सिंगापुर-भारत साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा: पीएम वोंग

Story 1

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो को धमकी, शारिक मछली के गुर्गे ने दी रिश्वत की पेशकश

Story 1

यमुना नदी पार करने पर 500 रुपये की शर्त: युवक डूबा, दोस्तों ने बनाया वीडियो!

Story 1

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, भाजपा नेता को घसीटा गया, सीएम ममता का तीखा हमला

Story 1

यमुना का कहर: दिल्ली के यमुना घाटों पर बाढ़ का ऐसा मंज़र कि फुटपाथ पर हो रहा अंतिम संस्कार!

Story 1

KIKO तूफान: प्रशांत महासागर में विनाशकारी लहर, 230 किमी/घंटा की रफ्तार, हवाई पर खतरा!

Story 1

उधार के बल्ले से शतक, 7 मैचों में 1200 रन: अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर जानिए 5 बड़ी बातें

Story 1

गजब! गुरुग्राम में जाम से बचने के लिए शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, वीडियो वायरल