देश में मानसून की भारी बारिश और नदियों में उफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर और भी भयानक है। हिमाचल प्रदेश के मनाली से आई तस्वीरें बर्बादी की कहानी बयां करती हैं।
मनाली की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी को जोड़ने वाला नगर पंचायत का पुल आधा ज़मीन पर और आधा हवा में लटका हुआ है। ड्रोन से लिए गए दृश्यों से पता चलता है कि व्यास नदी ने अपना किनारा बदल लिया है। अब इस पर पुल बनाना भी मुश्किल लग रहा है।
नदी अब जापानी फलों के बाग पर बह रही है। नदी की धारा आम दिनों की अपेक्षा बहुत तेज है और तबाही के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
इस बार की मॉनसूनी बारिश मनाली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आई है। भारी बारिश और तबाही के बाद फल और सब्जी मंडी वीरान पड़ी है। पर्यटकों से भरी रहने वाली मनाली की सड़कें भी सुनसान हैं।
दर्जनों मकान और होटल ज़मींदोज़ हो चुके हैं, और कई रास्ते कट गए हैं। भारी बारिश और तबाही के कारण पर्यटकों का आना-जाना बंद हो गया है।
मनाली के मशहूर मॉल रोड, जहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ रहती थी, वहां आज हर तरफ शांति है। ज्यादातर दुकानें बंद हैं और मॉल रोड से सटे टैक्सी स्टैंड में हजारों गाड़ियां कई दिनों से खड़ी हैं।
मनाली में छोटे-बड़े करीब 4000 होटल हैं। मनाली में सेब और पर्यटन ही लोगों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। लेकिन मई से सितंबर तक बारिश के कारण बुकिंग रद्द हो गई है। होटलों के बाहर या तो सन्नाटा है या लोग ताला लगाकर जा चुके हैं।
मनाली की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी को जोड़ने वाला नगर पंचायत का ब्रिज आधा जमीन पर और आधा हवा में, देखिए ड्रोन वीडियो #Manali | #DroneVideo pic.twitter.com/woKnXTjzoq
— NDTV India (@ndtvindia) September 1, 2025
हजारों हिंदुस्तानी भैंसें बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंचीं, पंजाब में तबाही का मंजर
GST 2.0: 22 सितंबर से बदलेगा आपका बजट, जानिए क्या होगा सस्ता-महंगा!
बिग बॉस 19: कैप्टेंसी टास्क में खूनी जंग, अभिषेक के धक्के से कंटेस्टेंट के मुंह से निकला खून!
पंजाब बाढ़: सितारे मदद के लिए आगे आए, कर रहे हैं भावुक अपील
जीएसटी का तोहफा: छोटी कारें और बाइकें हुईं सस्ती, जानें कितनी कम होंगी कीमतें!
जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, मॉस्को आने का दिया न्योता, पर सवाल - क्या कोई मतलब है?
आईसीसी वनडे रैंकिंग: इंग्लैंड का बुरा हाल, वसीम जाफर ने लिए मजे, माइकल वॉन को लगेगी मिर्ची!
फिंगर प्रिंट से पॉटी तक, किम जोंग उन क्यों नहीं छोड़ते कोई सबूत?
रोजमर्रा की चीजें सस्ती, लग्जरी आइटम महंगे: GST काउंसिल का बड़ा फैसला
सबकी बल्ले-बल्ले, पर ये शौक पड़ेंगे महंगे: जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 40% स्पेशल GST