प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव केवल भारत, अमेरिका या ब्रिटेन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने दुनियाभर के देशों पर अपनी छाप छोड़ी है। अब इस सूची में चीन का नाम भी जुड़ गया है।
प्रधानमंत्री मोदी चीन दौरे पर हैं, जहां उन्होंने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की, जिनसे जिनपिंग ने गर्मजोशी से मुलाकात की। इसके बाद से प्रधानमंत्री मोदी चीनी सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
चीन के ट्विटर कहे जाने वाले वेइबो पर उनकी चर्चा हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दो दिवसीय है, जिसके लिए उन्हें चीन की प्रतिष्ठित मेड इन चाइना Hongqi कार उपलब्ध कराई गई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपने आधिकारिक दौरों पर इसी कार का इस्तेमाल करते हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी एक ही कार में सवार होकर बैठक के लिए निकले, और वह कार थी ऑरस कार। यह पुतिन की प्रेसिडेंशियल कार है, जिस पर चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी थी।
प्रधानमंत्री मोदी के पुतिन की कार में बैठने के बाद से ही वह चीनी वेइबो पर ट्रेंड करने लगे। मोदी ने पुतिन की कार ली , यह वेइबो पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है।
इसके अलावा, चीनी सर्च इंजन Baidu पर भी सबसे ज्यादा सर्च ट्रेंड प्रधानमंत्री मोदी हैं। मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें कीं , यह Baidu पर टॉप ट्रेंड में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO की बैठक में आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
उन्होंने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया और कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद को झेल रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन आखिर कैसे स्वीकार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें मिलकर आतंकवाद का हर रंग में, हर रूप में विरोध करना होगा। यह मानवता के प्रति हमारा दायित्व है।
Number one trend on Weibo right now:
— Aadil Brar (@aadilbrar) September 1, 2025
Modi takes Putin s car pic.twitter.com/h1bP8UT1wW
गर्भवती महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की: बिहार बंद में बवाल
गजब! गुरुग्राम में जाम से बचने के लिए शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, वीडियो वायरल
दिल्ली में बाढ़ का कहर: जिन्हें बचाना था, वो राहत शिविर ही डूबे!
जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, मॉस्को आने का दिया न्योता, पर सवाल - क्या कोई मतलब है?
मूडीज का दावा: क्या ट्रंप ने डुबो दी अमेरिकी अर्थव्यवस्था? मंदी की ओर अग्रसर अमेरिका
दलीप ट्रॉफी में गायकवाड़ का शतक, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब!
व्हाइट हाउस के कमरे से फेंका गया रहस्यमयी बैग: क्या छुपा है इस घटना के पीछे?
जीएसटी में बड़ा बदलाव: अब केवल 5% और 18% के स्लैब, 22 सितंबर से लागू!
पुलिसकर्मी ने युवक को पुतले की तरह उठाया, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना
पिता की पॉलिसी ने बेटों को किया मालामाल: कांग्रेस का गडकरी पर गंभीर आरोप