पटना में गरजे तेजस्वी: ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं!
News Image

पटना: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में आज भारी भीड़ देखने को मिली। तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है, और दो भाजपाई चुनाव आयोग के साथ मिलकर यहां लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, आप लोकतंत्र चाहते हैं या राजतंत्र?

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना जानते हैं। “ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं। फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।” उन्होंने जनता से पूछा कि उन्हें ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट।

राजद नेता ने जोर देकर कहा कि जब लालू जी ने आडवाणी को गिरफ्तार करवाया था, तो उनका बेटा तेजस्वी एफआईआर से डरने वाला नहीं है। “हमारे तो भगवान का जन्म भी जेल में हुआ था। आज तक लालू यादव इनसे नहीं झुके, और तेजस्वी भी कभी नहीं झुकेगा।”

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जिसका एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। उन्होंने एक इंजीनियर के यहां से 100 करोड़ मिलने और 10 करोड़ नोट जलाने का जिक्र करते हुए सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल होने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने वादा किया कि सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर भी बात की और कहा कि वे एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं।

वोटर अधिकार यात्रा , जो 17 अगस्त को शुरू हुई थी, अब तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। समापन मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

माँ, मोदी और वो पल... 1992 का दुर्लभ वीडियो वायरल!

Story 1

अरे, मरने दो! ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

Story 1

पंजाब बाढ़: शाहरुख से आलिया तक, सितारों ने दिखाई चिंता, किसी ने गोद लिए गांव, कोई चला रहा रिलीफ कैंप

Story 1

डरी हुई बिल्ली ने पूल में गिरकर सिखाया जीवन का बड़ा सबक!

Story 1

पानी पर लाठी मार रही पुलिस? नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का वीडियो वायरल

Story 1

भारत ने अफ़गानिस्तान के भूकंप पीड़ितों के लिए खोला दिल, भेजी 21 टन राहत सामग्री

Story 1

तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान का गंभीर आरोप: RJD नेताओं के सामने उनके परिवार को कहे गए अपशब्द!

Story 1

गर्भवती महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की: बिहार बंद में बवाल

Story 1

दिल्ली में दिन दहाड़े अंधेरा: बारिश का रेड अलर्ट जारी!

Story 1

गिलास उठाया, कुर्सी रगड़ी... पुतिन से मिलकर किम जोंग के स्टाफ ने मिटाए सारे सबूत !