पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का 17 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एस श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना को लेकर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।
यह घटना आईपीएल 2008 के दौरान हुई थी और उस समय यह सुर्खियों में रही थी। तब से ही इस घटना को स्लैपगेट के नाम से जाना जाता है। अब आखिरकार हरभजन सिंह ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
हाल ही में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क के साथ बातचीत के दौरान यह वीडियो दिखाया, जिसके बाद विवाद फिर से गरमा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। श्रीसंत की पत्नी ने भी ललित मोदी और क्लार्क को आड़े हाथों लिया।
इस वीडियो के वायरल होने पर हरभजन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और उन्होंने कई बार माना है कि उनसे गलती हुई।
हरभजन सिंह ने कहा, इंसान से गलतियां होती हैं, मुझसे भी हुई। आज गणपति बप्पा के पास आया हूं और उनसे भी माफी मांगी है। अगर आगे भी कोई गलती होगी तो माफ करना। हम भूलने वाले हैं, आप बख्शने वाले।
हरभजन सिंह ने एक बार फिर अपनी गलती मानते हुए कहा कि यह घटना अब अतीत का हिस्सा है, और इसे दोबारा उछालना ठीक नहीं है।
उन्होंने वीडियो को लीक करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह से वीडियो बाहर निकाला गया है, यह गलत है। शायद इसके पीछे किसी का स्वार्थ होगा। जो बात 18 साल पहले हो चुकी है, लोग भूल चुके हैं, उसे फिर से याद दिलाना सही नहीं है।
हरभजन सिंह ने कहा, जो हुआ, उसके लिए मुझे बुरा लगता है। खेल में ऐसा हो जाता है। गलती होती है और हम उसके लिए शर्मिंदगी महसूस करते हैं।
Lalit Modi has released the raw, unseen footage of the incident that took place between Harbhajan and Sreesanth
— Cricketopia (@CricketopiaCom) August 29, 2025
Harbhajan has recently expressed his regret about the slapgate incident with Sreesanth.
pic.twitter.com/7otQXekOBa
शिवराज सिंह चौहान बाढ़ ग्रस्त किसानों के बीच, सरकार का साथ!
पंजाब बाढ़: सरकारी मदद में देरी, रणदीप हुड्डा बने रियल हीरो
जीएसटी सुधारों का टैरिफ विवाद से कोई लेना-देना नहीं: वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण
खुशखबरी! हेल्थ बीमा और बच्चों की कॉपी-किताबों पर अब 0% GST, अभिभावकों को मिली बड़ी राहत
यमुना का कहर: दिल्ली के यमुना घाटों पर बाढ़ का ऐसा मंज़र कि फुटपाथ पर हो रहा अंतिम संस्कार!
इंदौर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही: चूहों ने कुतरे दो नवजात शिशु, मचा हड़कंप
दिल्ली में जल प्रलय : कई इलाके डूबे, 54 ट्रेनें रद्द, 43 का रूट बदला!
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया फिनिशर , जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
शिखर धवन ED मुख्यालय पहुंचे, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ
बेवकूफ रायपुर पुलिस, आकाओं की सुनना बंद करो! - महुआ मोइत्रा का नया वीडियो