कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान नीतीश राणा ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाकर पश्चिम दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का खिताब दिलाया। लायंस ने सेंट्रल दिल्ली लायंस को छह विकेट से हराया।
दिल्ली प्रीमियर लीग के फाइनल में 174 रन का लक्ष्य था। शुरुआत में लायंस की टीम लड़खड़ाई, लेकिन राणा ने मयंक गुसाई के साथ 42 रनों की साझेदारी की। फिर ऋतिक शौकीन (27 गेंद में नाबाद 42) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। राणा ने अपनी पारी में छह छक्के लगाए। इससे पहले सेंट्रल दिल्ली ने 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। राणा ने गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया।
द हंड्रेड (पुरुष) के फाइनल में ओवल इन्विन्सिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रन से हराया। ओवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 168 रन बनाए। विल जैक्स ने 41 गेंद में 72 रन बनाए। ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 142 रन ही बना सकी। ओवल की ओर से नाथन सॉटर ने तीन विकेट लिए। ओवल ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता है।
द हंड्रेड (महिला) में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने सदर्न ब्रेव को सात विकेट से हराया। सदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 88 गेंद पर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सदरलैंड 28 रन और निकोला कैरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं।
*West Delhi Lions won the final of the Adani Delhi Premier League 2025 with a strong all-round performance against Central Delhi Kings. 🏆🏏
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 31, 2025
West Delhi Lions | Nitish Rana | Delhi Premier League 2025 | #AdaniDPL2025 #DPL2025 #DPL #Delhi #Cricket pic.twitter.com/ssFXXvzOws
बाढ़ से त्रस्त पर हताश नहीं पंजाब: जो बोले सो निहाल की शक्ति
दिल्ली में यमुना का कहर: जलस्तर 207 मीटर पार, लोग बिस्किट के सहारे जीने को मजबूर
बिजली की रफ्तार से सरसराती निकली ट्रेन, देखकर दंग रह गए लोग!
दिल्ली में जल प्रलय : सचिवालय, ISBT जलमग्न, यमुना का रौद्र रूप
इरफान पठान का हुक्का कांड पर पलटवार, धोनी के साथ पीने का किया वादा!
अरे, मरने दो! ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो को धमकी, शारिक मछली के गुर्गे ने दी रिश्वत की पेशकश
PM मोदी पर नेहा सिंह राठौर का तंज: गिरेबान झांकिए, दूसरों की मां को जर्सी गाय कहने पर कहां थे आंसू?
बिग बॉस 19: कैप्टेंसी टास्क में खूनी जंग, अभिषेक के धक्के से कंटेस्टेंट के मुंह से निकला खून!
जीएसटी का तोहफा: छोटी कारें और बाइकें हुईं सस्ती, जानें कितनी कम होंगी कीमतें!